Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कश्मीर के विलय की नहीं थी कोई शर्त

    By August 5, 2019 Current Issues 1 Comment6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 632
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी दूसरी पारी की जोरदार शुरुआत की है। सावन के पहले सोमवार को चंद्रयान, दूसरे सोमवार को तीन तलाक की समाप्ति और तीसरे सोमवार को जम्मू कश्मीर पर साहसिक फैसला आ गया। अब जम्मू कश्मीर में उप राज्यपाल होंगे, विधानसभा कायम रहेगी, लेकिन केंद्र शाषित प्रदेश की तरह, पुलिस बल केंद्र के अधीन होगा, भारतीय नागरिक जम्मू कश्मीर में ज़मीन ले सकेगा, वहां निवेश होगा, उद्योग लगाने का रास्ता साफ होगा, जम्मू कश्मीर राज्य के विशेषाधिकार समाप्त हो जाएंगे, लद्दाख में विधायिका नहीं होगी, जम्मू कश्मीर राज्य का पुनर्गठन होगा। पुनर्गठन में जम्मू कश्मीर और लद्दाख का नए सिरे से पुनर्गठन किया जाएगा, अब जम्मू-कश्मीर में अलग संविधान नहीं होगा। जम्मू-कश्मीर में अलग झंडा नहीं रहेगा। भारत का तिरंगा वहां का भी ध्वज होगा। अब जम्मू-कश्मीर की विधानसभा का कार्यकाल छह वर्ष की जगह पांच वर्ष होगा।
    पाकिस्तान, कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी आदि मुगालते में रहे, इन्हें यह विश्वास था कि अनुच्छेद तीन सौ सत्तर को हटाने की बात दूर , इसे कोई छूने की कोशिश भी नहीं करेगा। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार को समझने में इन्होंने एक बार फिर भूल की है। कश्मीर केंद्र शासित होगा, लद्दाख अलग राज्य बनेगा और जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा भी समाप्त होगा। इस विशेष दर्जे के कारण ही घाटी के तीन परिवारों और अलगाववादियों का मनोबल बढ़ा हुआ था।
    अनुच्छेद तीन सौ सत्तर को हटाने की बात करना ही देश मे गुनाह हो गया था। जो इसे हटाने की बात करता था उसे साम्प्रदायिक और संविधान विरोधी करार दिया जाता था।
    कुछ समय पहले तक भाजपा पर तंज किया जाता था। कहा जाता था कि उसने सत्ता के लिए तीन सौ सत्तर के मुद्दे छोड़ दिया है। भाजपा सरकार ने जब इसे हटा दिया तो कहा जा रहा है कि संविधान की हत्या कर दी गई है। क्या संविधान इसी अनुच्छेद के कारण जिंदा था। अस्थाई अनुछेद के लिए इतनी बेकरारी हैरान करने वाली थी। इसका लाभ भले ही तीन परिवार और हुर्रियत नेता उठा रहे थे, लेकिन आमजन को इसका नुकसान ही हो रहा था। यहाँ कोई निवेश नहीं होता था। रोजगार के अवसर नहीं थे। अब इन्हीं चंद लोगों को परेशानी होगी। आमजन के लिए यह अच्छा निर्णय साबित होगा। पाकिस्तान के करीब होने के कारण इस प्रदेश का केंद्र शासित होना अपरिहार्य था। पाकिस्तान के अलावा भारत के पाकिस्तान परस्त नेताओं को समझना चाहिए था कि अनुच्छेद तीन सौ सत्तर संविधान का अस्थायी उपबन्ध है। इसे अस्थाई अध्याय में शामिल किया गया है। संविधान की संघीय व समवर्ती सूची के विषयों पर कानून बनाने की संसद की शक्तियों को जम्मू कश्मीर के संदर्भ में सीमित किया गया है।
    इसी प्रकार अनुच्छेद पैंतीस ए जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने के लिए है। इसके तहत जम्मू कश्मीर को अपने राज्य की नागरिकता निर्धारित करने का अधिकार दिया गया है। जम्मू कश्मीर में उन लोगों को स्थाई निवासी माना गया है जो चौदह मई उन्नीस सौ चौवनके पहले कश्मीर में बसे थे। इन्हीं लोगों को जम्मू कश्मीर में जमीन खरीदने, नौकरी और सरकारी योजनाओं में विशेष अधिकार मिले हैं। देश के किसी दूसरे राज्य का निवासी जम्मू-कश्मीर का स्थाई निवासी नहीं हो सकता। उसे यहां स्थायी निर्माण करने, जमीन खरीदने का अधिकार नहीं है। यह भी व्यवस्था है कि यहां की महिला भारत के किसी व्यक्ति से शादी करती है तो उसके विशेष अधिकार इस राज्य में समाप्त हो जाते हैं। राज्य सरकार की नौकरी अन्य प्रदेश के लोगों को नहीं मिल सकती।
    इसमें कोई संदेह नहीं कि भारतीय संविधान की यह व्यवस्था भेदभाव को बढ़ावा देने वाली है। फिर भी महत्वपूर्ण यह है कि इसे अस्थाई व्यवस्था के रूप में संविधान का हिस्सा बनाया गया। अनुच्छेद पैंतीस ए तो अदृश्य है। इतने वर्षों बाद संविधान के इस अस्थाई उपबन्ध पर विचार तो किया जा सकता है। भाजपा ने कहा है कि भारत के कुछ विपक्षी नेताओं ने भी पाकिस्तान को ऐसे बयान देने का मौका दिया है। यहां कुछ पार्टियां अपने चुनावी घोषणा पत्र में लिखती हैं कि अनुच्छेद तीन सौ सत्तर को हटने नहीं देंगे।
    कोई कहता है कि यह अनुच्छेद हटा तो जम्मू कश्मीर में तिरंगा उठाने वाला नहीं मिलेगा। कोई कहता है कि अनुच्छेद तीन सौ सत्तर के कारण ही कश्मीर भारत का हिस्सा है। यह अनुच्छेद हटा तो दिल्ली से राज्य का सम्पर्क टूट जाएगा। ऐसे ही नेता भारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। इन्हें अपने सैनिकों पर ही विश्वास नहीं है।
    गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद तीन सौ सत्तर हटाने का संकल्प पेश किया था। उन्होंने ठीक कहा कि इस अनुच्छेद  के कई खंड लागू नहीं होंगे। सिर्फ खंड एक बचा रहेगा। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया है। इसके अलावा  जम्मू-कश्मीर अलग केंद्र शासित प्रदेश बनेगा।  लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा।
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा के साथ केंद्र शासित प्रदेश बनेगा। अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद तीन सौ सत्तर  का सहारा लेकर तीन परिवारों ने सालों तक जम्मू-कश्मीर को लूटा है। नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद यह कहना गलत है कि अनुच्छेद तीन सौ सत्तर जम्मू-कश्मीर को भारत से जोड़ता है। महाराज हरि सिंह ने सत्ताईस अक्टूबर को उन्नीस सौ सैंतालीस को भारत के साथ विलय पर दस्तखत किए थे। जबकि अनुच्छेद तीन सौ सत्तर को उन्नीस सौ चौवन में लाया गया था।
    इस मुद्दे पर कांग्रेस कश्मीर घाटी के तीन परिवारों के साथ खड़ी दिखाई दी, जिन्हें अमित शाह ने तीन सौ सत्तर के सहारा लेकर लूटने वाला बताया है। कांग्रेस इसके लिए तैयार ही नहीं थी। वह सोच भी नहीं सकती थी कि मोदी सरकार इस अनुच्छेद को हटा देगी। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का बयान पार्टी की बौखलाहट व्यक्त करने वाला था। उन्होंने कहा कि वह दो तीन सांसदों का संविधान की कॉपी फाड़ने के फैसले की निंदा करते हैं। हम भारत के संविधान के साथ खड़े हैं।
    हम हिंदुस्तान की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा देंगे। लेकिन आज बीजेपी ने संविधान की हत्या कर दी है। बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, बीजू जनता दल, अन्ना द्रमुक आदि ने सरकार को समर्थन दिया। ज बीएसपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, उनकी पार्टी अनुच्छेद तीन सौ सत्तर हटाने का पूरा समर्थन करती है।हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े बिल पास हों।
    कांग्रेस, पीडीपी,नेशनल कांफ्रेंस आदि पार्टियों की तरह पाकिस्तान में भी परेशानी महसूस की गई। अमित शाह जिस वक्त सदन में राज्य के पुनर्गठन का प्रस्ताव रख रहे थे,उस समय पाकिस्‍तान के शेयर बाजार में वर्ष की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पाकिस्तानी शेयर बाजार बेचमार्क इंडेक्स केएस ई सौ लुढ़कर इकतीस हजार सौ के  स्तर पर आ गया। पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान शेयर मार्केट का ये सबसे खराब प्रदर्शन है। पुलवामा हमले के समय में शेयर मार्केट में तीन दिन में दो हजार अंक की गिरावट देखी गई थी।
    कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने का संकल्प राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अनुच्छेद तीन सौ सत्तर कश्मीर से निष्प्रभावी हो गया है। जम्मू-कश्मीर के लोगों को विशेषाधिकार देने वाला अनुच्छेद पैंतीस -ए भी अनुच्छेद तीन सौ सत्तर के अधीन ही आता है।

    Keep Reading

    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    Statewide campaign to be launched for the rights and safety of journalists; Zubair Ahmed appointed state president, Tausif Hussain entrusted with the role of secretary.

    पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान: ज़ुबैर अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष, तौसीफ हुसैन को सचिव की कमान

    लखनऊ जिला जेल में बंदी की मौत का मामला: लापरवाही पर गिरी गाज, जेल वार्डर निलंबित; तीन हेड वार्डरों पर भी शिकंजा

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    1 Comment

    1. depression vitamins walmart on August 7, 2019 7:51 am

      I visted several blogs exfept the audio feature for auddio songs present at this web page is really fabulous.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading