जीवन का सार दिखाने वाले इस कैम्पेन में एक बुजुर्ग दंपत्ति के हास-परिहास को एक विचित्र अंदाज में दिखाया गया है
मुंबई, 6 अगस्त 2019 : सारेगामा ने 7 फिल्मों की एक सीरीज के साथ सारेगामा कारवां के लिये अपना नया कैम्पेन लॉन्च किया है। इस सीरीज का फोकस खासतौर से उत्पाद और उन जादुई पलों पर है, जिन्हें इसके संगीत के साथ हर दिन निर्मित किया जा सकता है।
सारेगामा, द वॉम्ब एवं बधाई हो के निर्देशक एवं अभिनेता इस कैम्पेन को बनाने के लिये एक साथ आये। इस कैम्पेन में उत्पाद की विभिन्न खूबियों के बारे में बात की गई है।
बता दें कि उत्पाद को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स, देश भर के मॉर्डर्न ट्रेड एवं रिटेल स्टोर्स पर बहुत अच्छी तरह से वितरित किया गया है।
कुमार अजीत, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एवं मार्केटिंग ने कहा, ‘आप के पहले प्यार के लिये, आपकी मां के लिये’, ‘इस दीवाली आप क्या सुनना चाहेंगे शोर या संगीत’, ‘जिन्हें आप कभी कह नहीं पाये उन्हें कहिये थैंक यू’ जैसे भावनाओं से भरपूर कैम्पेन के बाद बेहद आसान तरीके से कारवां एवं इसकी खूबियों को दिखाना जरूरी था। यह इसी पर केन्द्रित हमारा नवीनतम कैम्पेन है।”





