पटना, 07 अगस्त 2019: भोजपुरी सिनेमा के एक और बेहतरीन पेट्रियोटिक फिल्म ‘जय हिन्द’ इस वीकेंड 9 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म रिलीज को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। फिल्म देश भर के सिनेमाघरों होगी। ये जानकारी फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा,प्रशांत जम्मूवाला, अपर्णा साह, विशाल गुरानी और समीर आफताब ने संयुक्त रूप से दी। उनके अनुसार, फिल्म को लेकर दर्शकों में बेहद उत्साह है।
बता दें कि फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को ‘जय हिन्द’ के प्रति खूब उत्साहित किया है। इसलिए हम अब उन्हें और ज्यादा इंतजार नहीं करवायेंगे और 9 अगस्त से फिल्म सिनेमाघरों में होगी। फिल्म बेहद साफ सुथरी और फैमली आरियेंटेड है। तो सभी अपने दोस्तों और परिवार के साथ ‘जय हिन्द’ जरूर देखें।
देशभक्ति की थीम पर बनी इस फिल्म में फिल्म में पवन सिंह, मधु शर्मा, आकांक्षा अवस्थी, प्रियंका पंडित, संजय पांडेय के अलावा संजय वर्मा, धामा वर्मा, ब्रिजेश त्रिपाठी भी लीड रोल में हैं। समीर और निधि का फिल्म में स्पेशल एपीयरेंस है।






