एनसीसी कैडेट ने दी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि
लखनऊ,07 अगस्त 2019: शिया पीजी कालेज में आज पूर्व एनसीसी कैडेट सुषमा स्वराज को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस श्रद्धांजलि सभा को 63 बटालियन एनसीसी शिया कालेज के कैडेट्स व पूर्व एन सी सी कैडेटों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
सभा के दौरान मांग की गयी कि 1090 चौराहे का नाम बदल कर पूर्व एन सी सी कैडेट सुषमा स्वराज चौक किया जाये। वहीं पूर्व एन सी सी कैडेटों की संस्था हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान ने भी 1090 नाम बदलने की पुरजोर मांग की है।
इस मौके पर हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान के संस्थापक अजीत सिंह तथा एनसीसी के सीनियर अन्डर आफीसर दिलीप वर्मा, कुलदीप शुक्ला,अभीउदय सिंह, आशुतोष,अभय, योगेश नैनवाल, राकेश वाल्मीकि, शंशाक शुक्ला, अजीम खां, शादाब आलम मौके पर मौजूद थे।






