Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    रानू मंडल की खोखली जिंदगी में उत्साह और रंग भरने की कोशिश

    By August 31, 2019 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 779

    बहुत कुछ खोने के बाद मिली कामयाबी

    नई दिल्ली,31 अगस्त 2019: सोशल मीडिया से वर्ड सेलिब्रिटी बनी सिंगर रानू मंडल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है, लेकिन यदि उनकी जिंदगी के अगस्त 2019 के पीछे की जिंदगी के पन्ने पलट कर देखें, तो सिर्फ जिंदगी से हारी एक महिला की दर्द से भरा खोखला शरीर ही दिखेगा, जो लोगों के रहमों-करम पर पल रहा था।

    तमाम परेशानियों के बीच पति को खोना, उनकी बेटी का उनकी गरीबी में मुंह मोड़ लेना और परिवार के अन्य सदस्यों का भी साथ छोड़ देना, और भूखे प्यासे तनहा ज़िंदगी जीना इन सब बातों ने उन्हें और रूह कंपा देने वाली ज़िंदगी जीने पर मजबूर कर दिया।

    लोग कहते हैं कि वह रेलवे स्टेशन पर भीख मांग कर गुजारा कर रही थी, लेकिन रानू मंडल का कहना है कि मेरा गाना सुनकर जो भी खुशी से देता उससे गुजारा करती थी। मुझे अब लग गया था कि अब मेरा जीवन ऐसे ही कटेगा दुःख में? फिर एक दिन ऐसा आया कि रातों रात मेरी ज़िंदगी बदल गयी।

    रातों रात चमत्कार हुआ: उनकी गरीबी और बदहाली भरा गाना मिलियन में शेयर हुआ

    एक कहावत है जिंदगी में बस अच्छा करने की कोशिश करते रहिए क्योंकि वक्त कभी एक सा नहीं रहता. जब ये बदलता है तो फिर आपकी खुशियां संभाले नहीं संभलती. रानू मंडल यानि वो गरीब महिला जो पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर भीख मांगकर अपना पेट भर रही थी. लेकिन शौक गाने का था. जब भी मन करता गुनगनाने लगती. कोलकाता से कोसो दूर एक टूटे घर में रहने वाली रानू उस दिन अपने घर से घूमने के लिए निकली और स्टेशन तक किसी तरह पहुंच गई. वहां बैंच पर बैठ कर लता मंगेशकर का एक फेमस गाना ‘एक प्यार का नगमा’ है गाने लगी. वहीं किसी शख्स ने रानू का वीडियो बना डाला. वो वीडियो फिर सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ कि उसका नतीजा आपके सामने है.

    एतींद्र चक्रवर्ती ने बनाया था पहला वीडियो :

    बता दें कि रानू पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करती थीं। उन्हें कईयों ने गाना गाते हुए देखा, लेकिन अक्सर लोग उन्हें अनदेखा कर देते थे। रानू अक्सर पुराने गाने ही गाती थीं। उनके वायरल हुए वीडियो में वो लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा गा रही हैं। इसी तरह एक दिन रानू गाना गा रही थीं तभी वहां एतींद्र चक्रवर्ती स्टेशन पर आए। उन्होंने रानू का गाते हुए सुना और वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्होंने इसे अपने फेसबुक अकॉउंट पर शेयर कर दिया इसके बाद यह जमकर शेयर हुआ।

    ऐसे मिला ब्रेक:

    रातों रात वीडियो वायरल होने के बाद उनकी किस्मत चमक उठी और कई सिंगिंग से ऑफर्स मिलने लगे। बता दें कि सिंगर हिमेश रेशमियां ने भी उनका गाना सुना और उनकी दर्द भरी आवाज सुनकर उनसे रहा न गया और उन्होंने रानू को पहला ब्रेक दिया।

    मालूम हो कि रानू मंडल ने अपना पहला ऑफिशियल बॉलीवुड म्यूजिक वीडियो फिल्म एक्टर और सिंगर हिमेश रेशमियां के साथ रिकॉर्ड कर लिया है। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद कई फ़िल्मी कलाकारों ने उन्हें सम्मान और ऑफर दिया। एक्टर सलमान खान ने उन्हें मुंबई में पचपन लाख का एक फ्लैट दिया जिसमे रहकर वह अब सिंगिंग प्रैक्टिस करती हैं।

    पैसा देखकर बेटी वापस लौटी:

    रातों रात सोशल मीडिया से स्टार सिंगर बनने वाली रानू मंडल के बारे अब एक खबर तेजी वायरल हो रही है वह यह है कि मां ‘रानू’ को रेलवे स्टेशन पर भीख मांग कर खाने के लिए छोड़ देने वाली लड़की को अचानक पता चलता है कि मां रातों रात फेमस हो गई है और अब धन वर्षा होने से कोई रोक नहीं सकता, तो वह पहुंच गई मां को गले लगाने। सोशल मीडिया पर अब इस बात को लेकर लड़की को लेकर स्वार्थी लड़की करार दे रहे है कुछ यूजर का कहना है कि इस दुनिया में सिर्फ पैसों का खेल है!”

    पढ़े इससे सम्बंधित:

    https://shagunnewsindia.com/india-after-seeing-the-mothers-fame-and-money-the-daughters-love-suddenly-woke-up-after-years-the-users-took-the-news-fiercely-44765-2/

    ##Himesh Reshmiyan#Ranu Mandal#singer

    Keep Reading

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    July 12, 2026

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    July 12, 2026
    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    July 12, 2026
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading