सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शंस और अबुंदन्त्या एंटरटेनमेंट. “शकुंतला देवी- ह्यूमन कंप्यूटर ” लेकर आ रहे हैं शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है फिल्म
शकुंतला देवी ने बहुत ही छोटी उम्र से अपनी काबिलियत और दिमाग से दुनिया में तहलका मचाया हुआ था उनका तेज़ दिमाग फुर्ती में गणित के सवाल हल करना, जैसे कामो से उन्हें पूरे विश्व में अलग पहचान मिली थी उन्हें दुनिया में मैथ जीनियस के नाम से जाना जाता था और उन्होंने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज करवाया था।
इस फिल्म में शकुंतला देवी का किरदार दिग्गज अभिनेत्री विद्या बालन निभाएंगी। यह फिल्म सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शंस और अबुंदन्त्या एंटरटेनमेंट, नेटवर्क और विक्रम मल्होत्रा ने मिलकर प्रोड्यूस की है वही अनु मेनन और नयनिका महतानी ने इसकी पटकथा और इशिता मोइत्रा ने फिल्म में डायलॉग्स दिए है, यह फिल्म पूरी दुनिया में 2020 तक आएगी – फिल्म से जुड़े लोगो ने कहा-
वो भगवान का तोफा लेकर आयी थी: स्नेहा रजनी: स्टूडियो हेड सोनी पिक्चर्स प्रोडक्शंस
ज़िन्दगी में ऐसे मौके कम ही आते जब आपको किसी एक शख्स की जीवन गाथा बताना का मौका मिले जिन्हे लाखो लोगों को प्रेरणा दी है शकुंतला देवी के उपलधिया विश्व स्तर पर अद्वितीय है वो भगवान का तोफा लेकर आयी थी मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनसे तीन बार मिलने का मौका मिला, विक्रम और उनकी टीम और विद्या के साथ काम करना हमेशा से मेरा सपना था , मैं इस फिल्म के शुरू होने का काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ।
इस कहानी को पेश करना काफी दिलचस्प होगा: अनु मेनन, डायरेक्टर
मैं हमेशा से शकुंतला देवी की पर्सनालिटी से मोहित हूँ और उनकी कहानी बहुत अद्भुत है , इस कहानी को पेश करना काफी दिलचस्प होगा, शकुन्तला देवी एक असाधारण महिला थी और वो अपनी शर्तो पर अपना जीवन जीना जानती थी, बिना किसी के डर के मैं बस यही कहना चाहती हूँ कि मैं बहुत ख़ुश्किमत हूँ कि मुझे विद्या, विक्रम और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के साथ जुड़ने और शकुंतला देवी जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला।
हम शकुंतला देवी जैसी पॉवरफुल और असाधारण महिला की कहानी लेकर आ रहे है
-विक्रम मल्होत्रा- प्रोडूसर अबुंदन्त्या-एंटरटेनमेंट
अबुंदन्त्या हमेशा से ही सबसे आगे रहा है ऐसी अविश्वसनीय और व्यावहारिक कहानियो के लिए मैं बहुत प्रसन्न हूँ कि हम शकुंतला देवी जैसी पॉवरफुल और असाधारण महिला की कहानी लेकर आ रहे है, शकुंतला देवी आज भी दूसरों से अलग है और उनकी कहानी भी और ये फिल्म इसलिए भी खास बन गयी है क्योकि विद्या बालन इसमें शकुंतला देवी का किरदार निभा रही है मैं सोनी पिक्चर्स के साथ साझेदारी के लिए बहुत उत्साहित हूँ और उम्मीद करता हूँ कि हम दोनों मिलकर इस अध्भुत कहानी को एक नए सिरे पर ले जा सकेंगे।







