Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    दया एक बेहतरीन मानवीय गुण है

    By October 3, 2019 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 647

    बेशक मानवीय मूल्यों में गिरावट आ रही है, आदर्श मूल्यों की उपेक्षा की जा रही है, जीवन मूल्य धुसरित हो रहे हैं, लेकिन यह भी कटु सत्य है कि बिना मानवीय गुणों के मानव का कोई महत्व नहीं रह जाता है और यह भी सत्य है कि बेशक मानवीय मूल्य कम हो रहे हैं, लेकिन मानवीय गुणों से युक्त लोगों की भी कमी नहीं है और ऐसे लोगों के कारण ही दुनिया में संतुलन बना हुआ है-रिश्ते, परिवार, समाज, देश और दुनिया बची हुई है।
    एक मानवीय गुणों से युक्त व्यक्ति हजारों अमानवीय कारनामों को परास्त कर सकता है। मानवीय गुणों में जितनी शक्ति होती है, जितनी क्षमता होती है, जितनी सच्चाई और ईमानदारी होती है, उतनी शक्ति धरती की किसी अन्य चीज में नहीं होती है। नैतिकता में बहुत बड़ी ताकत होती है, नैतिकता अपने साथ साहस ईमानदारी और सरलता को लेकर चलती है। ईमानदार व्यक्ति को ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति तक कहा जाता है, इसका सीधा सा अर्थ यही हुआ कि ईमानदार व्यक्ति हजारों बेईमानों के लिए सबक होता है।

    करुणा को मानवीय गुणों की नींव कहा जाता है। बिना करुणा के मानव के मन-मस्तिष्क में किसी भी प्रकार के भावों का सृजन नहीं होता है। संवेदनाओं का सृजन नहीं होता है, विचार जन्म नहीं लेते हैं, सहयोग की भावना जन्म नहीं लेती है, शालीनता और मधुरता का जन्म भी नहीं होता है, आत्मियता और अपनापन तो दूर-दूर तक भी दिखाई नहीं देते हैं।

    बिना किसी करुणा भावना के व्यक्ति को पत्थर की संज्ञा दी जाती है, निष्ठुरता की संज्ञा दी जाती है और उसे चलता-फिरता रोबोट ही कहा जा सकता है। करुणा का सीधा सा मतलब ही किसी की निस्वार्थ सहायता करना है, किसी की तकलीफ को अपने मन-मस्तिष्क में धडक़वाना है, किसी के दर्दों को महसूस करना है, किसी के दर्दों को अपनी आंखों में बहाना है और इन सबका मतलब होता है कि अपने संकटों को भूलकर, अपने हित की परवाह किए बिना, स्वेच्छा से किसी के संकटों को, दर्दों और विवशताओं को काम करना होता है, खत्म करना होता है, उससे हाथ मिलाना होता है, उससे गले मिलना होता।

    उससे दिल मिलाना होता है और इन सबका मतलब होता है ऐसा व्यक्ति एक बेहतरीन इंसान कहलाता है, उसमें मानवता कूट-कूट कर भरी होती है और जिसमें मानवता होती है, वही वास्तविक रूप से मानव कहलाने का सच्चा अधिकारी है और मानवता का आधार करुणा होती है। आइए, इंसानों की श्रेणी में शामिल हों, श्रीप्रभु ने यह बेहतरीन अवसर जो दिया है।

    Keep Reading

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Ranbir Kapoor Becomes 'Maryada Purushottam Ram'

    समाज से मर्यादा का ह्रास, राम को फिर वनवास

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    July 14, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    July 14, 2026
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading