खेलो इण्डिया स्कीम के तहत बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षण पा रही उत्तर प्रदेश की मानसी सिंह का चयन दिनांक 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक अद्दू सिटी, मालदीव्स में होने वाली साउथ एसियन अण्डर 21 रीजनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम में किया गया है। इस बात की जानकारी बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विराज सागर दास ने दी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विराज सागर दास, अध्यक्ष डा नवनीत सेहगल, सचिव अरुण कक्कड़ एवं कोषाध्यक्ष डा सुधर्मा सिंह आदि सभी ने बधाई देते हुये प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।







