40शतक बतौर कैप्टनशिप लगाने वाले बने पहले इंडियन
नई दिल्ली,12 अक्टूबर 2019: भारतीय क्रिकेट की सनसनी कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शुक्रवार को अपने टेस्ट करियर का 26वां शतक लगाया।
बता दें कि कोहली ने पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 7वां दोहरा शतक जड़ कई और रेकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के छठे और पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
विराट कोहली ने सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को भी पीछे छोड़ दिया है। इंजमाम उल हक ने 120 टेस्ट में 25 शतक लगाए थे। वही विराट कोहली ने सिर्फ 81 मैच में उन्हें पीछे छोड़ दिया। इंजमाम ने 200 पारियों में 49 । 60 की औसत से 8830 रन बनाए थे।
मालूम हो कि टेस्ट में सबसे ज्यादा 51 शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाएं। कोहली ने 26 शतक लगाते ही ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी गैरी सोबर्स को भी बराबरी कर ली। स्मिथ ने 68 और सोबर्स ने 93 टेस्ट खेले।







