विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा
भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दूसरा टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए एक पारी और 137 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज अपने नाम करते हुए 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। बता दें कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली बार ऐतिहासिक फॉलोआन खेलने के लिए मजबूर किया और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से दूसरा टेस्ट चौथे ही दिन यानि रविवार को एक पारी और 137 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।
जानकारों का कहना है कि भारत की यह दक्षिण अफ्रीका पर यह सबसे बड़ी जीत है और इसके साथ ही भारत ने फ्रीडम ट्रॉफी पर कबा कर लिया। भारत ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में यह लगातार चौथी जीत हासिल की है।
भारत को इस जीत से 40 अंक मिले और अब उसके 200 अंक हो गए हैं। टेस्ट चैंपियनशिप में 200 अंकों का आंकड़ा छूने वाली भारत पहली टीम बन गई है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 67।2 ओवर में 189 रन पर ध्वस्त कर दूसरा टेस्ट पारी और 137 रन से जीत लिया।
नया रिकॉर्ड बनाया:
2008 के बाद पहली बार फॉलोऑन खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को उमेश यादव (3/22) की अगुआई में भारतीय गेंदबाज़ ने दूसरी पारी में महज 189 रन पर समेट दिया। इस तरह भारत ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन ही दक्षिण अफ्रीका को इनिंग्स और 137 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ी जीत के साथ भारत ने घरेलू मैदान पर लगातार 11वीं टेस्ट सीरीज अपने नाम कर विराट कोहली की कप्तानी में एक नया कीर्तिमान कायम किया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत इनिंग्स और 57 रन की थी, जो उसने साल 2010 में कोलकाता टेस्ट में दर्ज की थी।
भारत की यह लगातार 11वीं घरेलू सीरीज जीत है और उसने लगातार 10 घरेलू सीरीज जीतने के आस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली बार फॉलोऑन देकर इतिहास बनाया। विराट कोहली का कप्तान के रूप में यह 50वां टेस्ट मैच था और उन्होंने इस मैच में दोहरा शतक जड़कर, दक्षिण अफ्रीका को फॉओऑन देकर और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत हासिल कर इस मैच को यादगार बना दिया।
कप्तान विराट को उनके नाबाद दोहरे शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने आठ ओवर में 33 रन पर तीन विकेट, लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा 21।2 ओवर में 52 रन पर तीन विकेट, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 21 ओवर में 45 रन पर दो विकेट, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने पांच ओवर में 17 रन पर एक विकेट और मोहम्मद शमी ने नौ ओवर में 34 रन पर एक विकेट लिया। भारत ने अपनी पहली पांच विकेट पर 601 रन पर घोषित की थी, जिसमें कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर 275 रन पर ही सिमट गई।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चौथे दिन की सुबह दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन खेलने खेलने के लिए दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह फॉलोऑन किसी बुरे सपने से कम नहीं था क्योंकि टीम 11 साल बाद फॉलोऑन खेल रही थी। पिछली बार 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्डस में दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन खेलना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका का दूसरी पारी में बल्लेबाजी प्रदर्शन और भी निराशाजनक रही जिसके कारन उसे यह दूसरा टेस्ट मैच भी हाथ से गंवाना पड़ा।







