Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पहली बार उप चुनाव लड़ रही बसपा के राह में हजारों कांटे, सपाइयों में है खुशी

    By October 14, 2019 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 589

    उपेन्द्र नाथ राय

    लखनऊ, 14 अक्टूबर 2019: किसी भी उप चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रही बसपा के लिए शुभ संकेत नहीं दिख रहे हैं। एक तरफ जहां हमीरपुर विधानसभा के उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के तीसरे स्थान पर आने से नेताओं में मायूसी है, वहीं दूसरी तरफ बसपा से टूटकर सपा में जाने वाले नेता बसपा दिग्गजों के सिरदर्द का कारण बन गये हैं। वर्तमान परिस्थिति को देखकर यही कहा जा सकता है कि नम्बर दो की पोजिशन के लिए लड़ रही दोनों पार्टियों में बसपा के लिए शुभ संकेत नहीं है। यदि यही स्थिति रही तो 2022 के लिए बसपा का राह भी कठिन हो जाएगा।

    हालांकि यूपी में 11 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मतदाता अभी अपने मुंह नहीं खोल रहे लेकिन दबे जुबान से हर कोई यही कह रहा है कि बसपा की अपेक्षा सपा की पोजिशन अच्छी रहेगी। यदि ऐसा रहता है तो पहली बार किसी उप चुनाव में भाग्य आजमा रही बसपा के लिए आगे की राह और कठिन हो जाएगी। गठबंधन टूटने के बाद से बसपा छोड़कर सपा का दामन पकड़ने वाले नेताओं की संख्या बढ़ गयी है। कई हाथी को छोड़कर सपा की साइकिल की सवारी कर ली है । इसको लेकर बसपा नेतृत्व ने अपने पार्टी कोआर्डिनटरों को असंतुष्टों पर नजर रखने के लिए कहा है, जिससे दलबदल करने से पूर्व उन्हें निष्कासित किया जा सके।

    बसपा छोड़कर सपा में आने वाले नेताओं में दलित व मुस्लिम ज्यादा

    बसपा छोड़ने वालों पर नजर दौड़ाएं तो एक माह के भीतर बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दयाराम पाल, मिठाई लाल, अतहर खां आदि साइकिल की सवारी शुरू कर चुके हैं। हमीरपुर उपचुनाव में बहुत उम्मीद थी कि बसपा ही दूसरे नम्बर पर आयेगी लेकिन बसपा उम्मीदवार के तीसरे स्थान पर खिसकने और सपा की वोटों में अधिक गिरावट न होने व दूसरे स्थान पर आने से बसपा में बेचैनी बढ़ गयी। वहीं बिल्कुल निराश हो चुके सपा के वरिष्ठ नेताओं में ऊर्जा का संचार होने लगा। हमीरपुर का उप चुनाव उनके लिए एक संचार का काम किया है, जिससे निरुत्साहित हो चुके सपाई अब उत्साहित हैं और उप चुनाव में सपा नेताओं में उत्साह दिख रहा है।

    बसपा को कमजोर कर ही आगे बढ़ सकती है साइकिल

    बसपा के एक नेता का कहना है कि उप चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी के हित में नहीं दिख रहा है। हमें इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को हराने के लिए अन्य दलों का साथ देना चाहिए था। इससे भाजपा के विजय रथ को रोकने में मदद मिलती। इस दौरान समाजवादी पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने के लिए मुहिम चला रही है। सपा की निगाह 2022 के चुनाव पर है। वह अभी से उसी की तैयारी कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। इस कारण भी सपा का एक मात्र उद्देश्य बसपा को कमजोर करना है। इसका कारण है कि बसपा कमजोर होगी, तभी सपा भारी पड़ेगी। इसके लिए जरूरी है कि बसपा को कमजोर करे। यदि बसपा कमजोर हो जाती है तो मुसलमानों का झुकाव स्वभावतन सपा की तरफ हो जाएगा और पार्टी फायदा में रहेगी।

    मायावती चाहती थीं कि सिर्फ यादवों तक ही सिमट जाय सपा लेकिन हुआ नहीं ऐसा

    यह सबको याद होगा कि जब गठबंधन तोड़ने की घोषणा मायावती ने की थी तो उसमें उन्होंने यही कहा था कि अपनी बिरादरी का वोट अखिलेश यादव बसपा को नहीं दिलवा पाये। इसका कारण भी यही था कि सिर्फ उन्हें यादवों तक सीमित कर दिया जाय और मुसलमानों को अपने पाले में कर लिया जाय। दूसरी एक प्रेसवार्ता में इससे एक कदम और आगे बढ़कर उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव ने फोन कर के कहा था कि मुसलमानों को कम टिकट दिया जाय। इसका कारण था, मुसलमानों को अखिलेश यादव से नाराज करवा देने की रणनीति थी। उस समय तो अखिलेश की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी थी लेकिन बसपा से नाराज मुसलमान नेताओं को अपने पाले में एक-एक कर लाने की अखिलेश यादव की चाल ने बसपा में घबराहट ला दी है। यदि उप चुनाव में बसपा करारी मात खा जाती है तो उसको 2022 के लिए उठ पाना मुश्किल होगा।

    Keep Reading

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    August 6, 2026
    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    August 6, 2026
    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    August 6, 2026
    Sagar Bhatia has announced a North America tour for 2026.

    सागर भाटिया ने 2026 के लिए नॉर्थ अमेरिका टूर का ऐलान किया

    August 6, 2026

    Velo की नई ग्लोबल रिसर्च में सामने आया सेल्फ-एक्सप्रेशन का रिपल इफेक्ट

    August 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading