लखनऊ,18 अक्टूबर 2019: लायंस क्लब राजधानी अनिंद ने आज गोमतीनगर में गरीब छोटे बच्चों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें करीब सात सौ बच्चों की सामान्य बीमारी के अलावा नेत्र परीक्षण भी किया गया। चीकित्सकीय परामर्श के बाद लायंस अनिंद की ओर से करीब ढाई सौ बच्चों को निःशुल्क चश्में भी प्रदान किये जाएंगे।
चिकिसक डॉ सफाली शुक्ला और डॉ एचचार खान ने बच्चों को उचित परामर्श भी दिया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ठीक से हाँथ धोने के बाद ही भोजन करना चाहिए। फ़ास्ट फूड की जगह घर का बना खाना ही ग्रहण करना चाहिए। इसके अलावा टीवी और स्मार्ट फोन को अधिक समय तक नहीं देखना चाहिए।
इस अवसर पर राकेश अग्रवाल,राकेश श्रीवास्तव,गौरव अग्रवाल, नरेश चन्द्र,मनोहर श्याम श्रीवास्तव, डॉ दिलीप अग्निहोत्री, योगेश दीक्षित, योगेश गोयल,धर्मेंद्र गुप्ता,के अलावा बड़ी संख्या में छोटे बच्चे मौजूद थे।






