Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival»Diwali

    दीपोत्सव पर पर्याप्त प्रबंध

    By October 20, 2019 Diwali No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 584

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीर्थाटन व पर्यटन के प्रति शुरू से गम्भीर रहे है। उनका मानना है कि इससे विश्व में भारत की छवि बनती है, इसी के साथ स्थानीय स्तर पर परोक्ष व अपरोक्ष रोजगार का भी सृजन होता है। अयोध्या विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। योगी सरकार यहां तीर्थाटन की विश्व स्तरीय व्यवस्था बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। दीपावली की भव्यता भी विश्व के लोगों का ध्यान आकृष्ट करने लगी है। प्राचीन भारत में ऐसा रहा भी होगा। प्रभु राम लंका विजय के बाद अयोध्या आये थे। तब यह नगरी दीपों से जगमगा उठी थी। योगी आदित्यनाथ इसकी भव्यता व दिव्यता विश्व को दिखाना चाहते है। उनके कार्यकाल में हुए दीपोत्सव में अब बड़ी संख्या में बाहर के लोग भी आने लगे है।

    इसबार का दीपोत्सव पहले के मुकाबले अधिक भव्य होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावली समाज की ऊर्जा का पर्व है। पच्चीस से उनतीस अक्टूबर तक अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव उत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। धनतेरस, छोटी व बड़ी दीपावली का उत्साह यहां दिखाई देगा। पांच लाख से अधिक दीपक एक साथ रोशनी बिखेरेंगे। इसकी कल्पना की जा सकती है, लगेगा आकाश धरती पर आ गया है। मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित निर्देश दिए है। इसके बाद अलावा, छठ पूजा,गोवर्धन पूजा, चैदहकोसी व पंचकोसी एवं कार्तिक पूर्णिमा आदि त्योहार मनाए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन सभी त्योहारों का आयोजन शान्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सुनिश्चित करना चाहती है। पर्व और त्योहार केवल आयोजन नहीं, बल्कि यह अपनी क्षमता आंकने के अवसर भी हैं। इसी के अनुरूप जिले के अधिकारियों को व्यवस्था करनी चाहिए। जिला प्रशासन सावधानी से कार्य करे, जनता के साथ सकारात्मक रवैया अपनाए, ताकि सभी पर्व हर्षोल्लास के वातावरण में मनाए जा सकें। यदि किसी स्थल पर कोई आयोजन शान्तिपूर्वक ढंग से किया जा रहा है, तो उसमें प्रशासन अनावश्यक दखल न दे। प्रशासन को त्योहारों और पर्वों के आयोजन में सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।

    त्योहारों के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर थाना व जनपद स्तर पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की जाएं। शासन, मण्डल, जनपद, तहसील तथा थाना स्तर के सभी अधिकारी इन त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। पूजा स्थलों पर लगने वाले लक्ष्मी पूजा पण्डालों, रामलीला मंचन आदि के स्थानों के आस पास सफाई और सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। शान्ति समितियों की बैठक कर सम्भ्रान्त नागरिकों व शान्ति समितियों के सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाए।

    नदियों के घाटों, सरोवरों आदि पर जल पुलिस, बाढ़ राहत पुलिस के साथ होमगाड्र्स, सिविल डिफेन्स के पदाधिकारियों व सदस्यों की सेवाएं प्राप्त की जाएं। संचार, अग्निशमन, चिकित्सीय व्यवस्थाओं के साथ बचाव एवं राहत टीमों का गठन भी सुनिश्चित किया जाए। अभिसूचना इकाइयों के अधिकारियों, कर्मचारियों को सतर्क करते हुए पर्याप्त फीडबैक लिया जाए। पूजा स्थलों, लक्ष्मी पूजा पण्डालों, रामलीला पण्डालों तथा अन्य कार्यक्रम स्थलों के साथ पूरे शहर में सफाई सुनिश्चित की जाए। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर अंकुश लगाया जाए। बाजारों, मन्दिरों तथा पूजा,रामलीला पण्डालों से रात्रि में वापस लौटने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

    यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्युत और अग्नि से सम्बन्धित दुर्घटनाएं न हों। इन्हें रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने बारूद व पटाखों के कारण होने वाली घटनाओं से निपटने की तैयारियों के भी निर्देश दिए। पटाखों की बिक्री लाइसेंसी व्यापारी द्वारा शहर के बाहर खुले स्थान पर ही सुनिश्चित की जाए। ग्रीन क्रैकर्स के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जाए। इनसे प्रदूषण कम होता है। उन्होंने पटाखा बेचने वालों को अनावश्यक परेशान न करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों की सुविधा के लिए दीपावली से पहले वेतन भुगतान के निर्देश दिए हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन मिल जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।

    पच्चीस अक्टूबर को ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ लागू की जा रही है, जिसका वृहद् आयोजन राज्य तथा जनपद स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा।योगी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना की लाभार्थी बालिकाओं के खाते में धनराशि उसी दिन अन्तरित कर दी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इसमें अपात्र लोग चयनित न हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निराश्रित गोवंश को रखने के लिए सभी जनपदों के लिए धनराशि आवंटित की गई है, जिसका प्रभावी उपयोग इस समस्या से निपटने के लिए किया जाए।

    Keep Reading

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading