Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    राम भरोसे आज की गोदी मीडिया?

    By October 21, 2019Updated:October 21, 2019 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 680

    गोदी मीडिया पर उठे सवाल:

    जी के चक्रवर्ती

    मीडिया से अभिप्राय क्या है? इसका अर्थ है कि जिसमें प्रिंट मीडिया यानि कि समाचार पत्र, टेलीविजन, रेडियों या सोशल मीडिया जो इंटरनेट के माध्यम से संचालित समाचार प्रस्तुत करने का मंच। ऐसे सभी माध्यम मीडिया के अंतर्गत आते हैं। इस में छह ककार जैसे ‘कब, कहां, कौन, किसने, क्यों और कैसे इन सभी प्रश्नों के उत्तर तलाश करने की उत्सुकता एवं जिज्ञासों का लगातार बना रहना परम आवश्यक है, और यही मीडिया का मूल मंत्र भी है।

    किसी भी समाचार की प्रस्तुति के दो खंड होते हैं। जिनमे से प्रथम ‘समाचार’ एवं दूसरा ‘विचार’ होता है। समाचार में विचारों का विलय पत्रकारिता में स्वीकार नहीं किया जाता है। विचारों की प्रस्तुति अलग से किया जाता है। इसे मिलाकर किसी समाचार को बनाया नही जाना चहिये। इसके उदाहरण स्वरूप किसी भी घटना के चित्रण में उसका विवरण एवं शब्दों के चयन से उसकी प्रस्तुतिकरण एवं उस घटनास्थल का चित्रण एवं प्रतिक्रियाएँ उस घटना के आधार के मूल तत्व होते हैं। यदि इसमें संपादक या पत्रकार द्वारा किसी भी तरह की अपनी बात को जोड़ा जाता है तो उसे किसी भी रूप में स्वीकार किया नहीं जा सकता है। लेकिन अक्सर समाज या जनहित में छोटी सी घटना को बहुत बड़ी बना देना और देश हित में बड़ी से बड़ी घटना को क्षुद्र बना देना, पत्रकारिता में अब इसकी आजादी बन गयी है।

    जैसा कि हम सब अन्ना हजारे के आंदोलन से अच्छी तरह वकीफियत रखते हैं जोकि कोई जन आंदोलन नहीं था वल्कि सोशल मीडियाऔर मीडिया द्वारा प्रायोजित आंदोलन था, जो छोटे-छोटे लोगों के समूह की बातों को इस प्रकार पेश कर रहे थे कि मानो देश में एक भूचाल पैदा हो जाएगा। वहीं पर सही अर्थों में जयप्रकाश नारायण द्वारा किया गया आंदोलन वास्तव में एक जन आंदोलन था।

    अब आते हैं मूल मुद्दे पर, जैसा कि हम सभी लोग मीडिया शब्द से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इस शब्द को लोगों ने बहुत सुना एवं पढ़ा है लेकिन यह ‘गोदी मीडिया’ क्या है? यह मीडिया और फेक समाचार शब्द का चलन मौजूदा पिछले पांच वर्षों के दौरान देखने को मिला। हम लोगों को यह बहुत अच्छी तरह से याद होगा कि जब भाजपा के अध्यक्ष ने एक टीवी चैनल को दिये गये अपने एक साक्षात्कार के दौरान यह स्वीकार किया था कि ‘‘चुनाव के वक्त मोदी जी के द्वारा 15-15 लाख रुपये देश के प्रत्येक नागरिक के बैंक खातों में आयेगें। उस वक्त जनसाधारण ने इसका क्या-क्या अर्थ निकाला! यह एक अलग विषय है लेकिन यह मात्र एक जुमला था।

    केंद्र सरकार बनने के बाद जीएसटी, नोटबन्दी, बैंक में जमा लोगों का पैसा नहीं निकाल पाने और राज्य सरकार से निकले गए होमगॉर्ड और आर्थिक मंदी से बेरोजगार हुए बदहाल लोग और शिक्षित वर्ग को नौकरी न मिलने के कारण लोग आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी त्रासदी और बदहाली के बारे में पोस्ट डालकर अपनी पीड़ा जाहिर करते हैं। उनका कहना हैं कि यह मीडिया हमेशा सरकार की उपलब्धि दिखाती हैं लेकिन हमारी समस्या नहीं दिखाती, वह कहते हैं कि यह गोदी मीडिया नहीं तो और क्या है?

    वहीं हम जब वर्तमान समय की बात करते हैं तो इन दिनों मीडिया का एक बड़ा धड़ा या वर्ग पत्रकारिता को फेक न्यूज परोसने का माध्यम बना लिया है। मुख्यतः इलेक्ट्रोनिक मीडिया में इसने अपने पांव बहुत तेजी से पसारे हैं। मौजूदा समय मे ऐसे ही ऐंकर न्यूज चैनलों में दिखायी दे रहें है जो झूठ का साथ देने एवं अपने सम्मान को गिरवी रख कर, पत्रकारिता की मर्यादा को ताक पर रख कर रोजमर्रे की रोजी-रोटी के व्यवस्था में लगे हुये हैं।

    मीडिया का प्रथम धर्म होता है कि वह उन छः ककारों को ध्यान में रखकर उन तथ्यों की खोज करे जो समाचार की सत्यता की प्रमाणिकता है लेकिन ‘गोदी मीडिया’ की पत्रकारिता के इन मूल सिद्धांतों की छः ककारों के उलट बात कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में इस पत्रकारों का समूह स्पष्ट रूप से अपने आप को गोदी मीडिया का पर्यायवाची बना चुके हैं। इन सबका काम केवल झूठ को समाज के लोगों के मध्य इस प्रकार परोस कर फैलाना है कि वह सच लगे। अर्थात गोदी मीडिया- झूठ, छद्म राष्ट्रवाद, नकली देश भक्ति व विपक्ष के प्रत्येक बात को कमतर आंकना इनकी दिनचर्या का अटूट हिस्सा बन चुका है।

    यदि हम वर्तमान समय चल रही पत्रकारिता की बात करें तो पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़े एवं प्रसिद्ध नाम एवं सम्मान की नजरों से देखे जाने वाले ऐसे पत्रकारों को देख कर हैरानी होती है उनके द्वारा किये जा रहे पत्रकारिता का स्तर इस हद तक नीचे गिर जायेगा शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। वही कुछ ऐसे भी उदहारण सामने आये हैं जिसमें गरीब मजलूमों कि आवाज उठाकर मीडिया ने अपने बेबाकी से लोगों का दिल भी जीत लिया, जिसे लोग सच्ची पत्रकारिता कहते हैं।

    Keep Reading

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026
    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    July 1, 2026
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026
    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    June 30, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading