लखनऊ,29 अक्टूबर 2019: विशाल खण्ड तीन गोमतीनगर के गोवर्धन पार्क में परम्परागत श्रद्धा उल्लास के साथ गोवर्धन उत्सव मनाया गया। इसका आयोजन कल्याण समिति ने किया था। पूजन के यजमान ऋषिकेशव दम्पत्ति थे। इसके बाद भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कैलाश चन्द्र शर्मा,शिवसेवक उपाध्याय और वर्षा सिन्हा के भजनों ने माहौल को वृंदावन जैसा बना दिया। प्रसाद रूप में विविध व्यंजन परोसे गए।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ आर सी मिश्रा,अजय कुमार उपाध्याय,अविनाश सिंह,आर आर सिंह, के सी वर्मा, डॉ दिलीप अग्निहोत्री, इंद्रपाल कनौजिया,राम कृष्ण यादव,राजेन्द्र पांडेय, एससी यादव, पुष्पा कनौजिया,योगेश गोयल, योगेश दीक्षित,सन्तोष पांडेय,राजकुमार पाल, बजरंगी तिवारी,विनोद तिवारी, आंनद अरुणेश, पंकज शुक्ला,अशोक गौतम,नवनीत श्रीवास्तव सहित स्थानीय निवासी मौजूद थे।






