मजलिसे ओलमाए हिन्द के महासचिव इमामे जुमा मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी को आज गृह मंत्रालय द्वारा नेशनल फाउंडेशन फॉर कम्युनल हार्मोनी का सदस्य चयनित किया गया है।

गृह मंत्रालय द्वारा नेशनल फाउंडेशन फॉर कम्युनल हार्मोनी की ताजा जारी सूची में 37 लोगों के नाम शामिल हैं। यह फाउंडेशन सामाज में सदभाव और राष्ट्रीय एकजुटता के लिए काम करने वालों का चयन करता है,वो लोग जो भारत में राष्ट्रीय एकजुटता, एकता, शांति और समाज के कल्याण के लिए बिना किसी भेदभाव और दिखावे के काम करते हैं गृह मंत्रालय ऐसे लोगों को इस फाउंडेशन पर नजर रखने के लिये सदस्य बनाता है,ताकि भारत में अधिक से अधिक शांति,सदभावना,एकता के प्रयास हों सके
मौलाना कल्बे जवाद नकवी को सांप्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता, शांति एवं समाजिक कल्याण के लिये किये जाने वाले उनके प्रयासों एवं संघर्ष के आधार पर इस कमेटी में सदस्य चुना गया है। जैसा के वो हमेशा अपने देश के कल्याण,राष्ट्रभक्ति और शांति बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं,इसी आधार पर मौलाना कल्बे जवाद नकवी का चयन किया गया है।







