Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    हम किसी से कम नहीं!

    By November 29, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 545

    महाराष्ट्र में सरकार बनाने की जिस तरह से कवायद हुई उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि साम, दाम, दंड, भेद का जो खेल वहां खेला गया उससे वर्तमान राजनीति कितनी हद तक गिर गयी है। इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। आज के दौर में सिर्फ पैसा ही बोलता है इसके आगे जुबां कि सच्चाई कोई मायने नहीं रखती, देखते ही देखते लोग पल भर में बदल जाते हैं। 

    फिलहाल महाराष्ट्र की राजनीति में बदलाव भले तेजी से भले हुआ हो, लेकिन अनपेक्षित नहीं कहा जा सकता। दो दिनों के राजनीतिक घटनाक्रम से साफ हो गया था कि देवेन्द्र फडणवीस के लिए विधानसभा में बहुमत पाना संभव नहीं होगा। अजित पवार के फडणवीस के साथ शपथ ग्रहण करने के बाद शरद पवार के सामने अपनी साख का प्रश्न खड़ा हो गया था। इसलिए उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी। होटल हयात में तीनों दलों राकांपा, शिवसेना और कांग्रेस के विधायकों को इकट्ठा करना, उनको पाला न बदलने की शपथ दिलवाना एक तरह से शक्ति परीक्षण ही था।

    अजित के सामने स्पष्ट हो गया कि जिन विधायकों के बल पर उन्होंने भाजपा के साथ सरकार बनाने का निर्णय किया वे बदली परिस्थितियों में उनके साथ नहीं आ सकते। वैसे शरद पवार ने इसके साथ अजित को वापस लाने के लिए भी अपने लोग लगा दिए थे, जो उन्हें समझाने में सफल रहे। जब उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस को इस्तीफा दे दिया तो कुछ बचा ही नहीं था। उन्हें भी पद त्याग करना ही था। हालांकि इसे सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का प्रभाव नहीं कह सकते। सर्वोच्च न्यायालय विधानसभा में बहुमत परीक्षण का फैसला देगा इसका संकेत मिल गया था। अजित अड़े रहते तो शायद फडणवीस इस्तीफा नहीं देते।

    प्रश्न है कि महाराष्ट्र की राजनीति में जो कुछ हुआ और आगे जो कुछ होगा उसे कैसे देखा जाए? इसे दुर्भाग्यपूर्ण कहना होगा। मतदाताओं ने भाजपा एवं शिवसेना गठबंधन को बहुमत दिया था। चुनाव परिणाम आने तक वर्तमान स्थिति की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। अचानक शिवसेना ने आधे-आधे समय मुख्यमंत्री की जिद कर दी। तो बात बिगड़ गई। शिवसेना भाजपा से बात करने की जगह शरद पवार तथा राकांपा नेताओं से बात करती रही।

    शरद पवार ने सोच-समझकर कदम बढ़ाया और जब शिवसेना राजग से अलग हो गई तो सरकार बनाने पर बातचीत शुरू की। अपना मुख्यमंत्री बनाने का शिवसेना की मांग पूरी हो रही है। तीनों दलों के पास सामान्य बहुमत से ज्यादा की संख्या है। लेकिन इसे किसी तरह नैतिक गठबंधन नहीं कहा जा सकता।

    शिवसेना जिस उग्र हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व करती रही है, उससे दूर हटे बिना इस सरकार का चलना मुश्किल होगा। अगर वह दूर हटती है, जिसकी संभावना है, तो फिर उसके कार्यकर्ता और समर्थक उसके साथ उसी तरह बंधे रहेंगे? यह एक बड़ा प्रश्न बनकर खड़ा रहेगा। कांग्रेस के लिए भी शिवसेना के साथ जाने का तार्किक उत्तर देना कठिन होगा।

    Keep Reading

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    Gorakhpur receives a major gift!

    गोरखपुर को मिली सिक्स लेन फ्लाईओवर की बड़ी सौगात!

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading