Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    फ़िल्म फोरम का कौशल विकास

    By December 1, 2019 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 568

    लखनऊ फ़िल्म फोरम का आयोजन कौशल विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। बालीबुड के प्रमुख कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छबड़ा ने लखनऊ में अपना प्रोडक्शन इंस्टिट्यूट खोलने का ऐलान किया। इसके अलावा शैक्षिक सहयोगियों को लखनऊ लखनऊ फ़िल्म सिटी फोरम के माध्यम से छत्रों को रचनात्मक कौशल कार्यशाला के जरिये रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे वह स्वयं स्टार्ट अप की भी शुरुआत कर सकते है। प्रयागराज से सांसद डॉ रीता बहुगुणा ने इस प्रकार के प्रयास को सराहनीय बताया।

     

    उन्होंने कहा कि बेशक फ़िल्म इंडस्ट्री मुम्बई में है, लेकिन इसकी सफलता उत्तर प्रदेश जैसे हिंदी भाषी राज्यों पर ही निर्भर है। इसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लखनऊ फ़िल्म फोराम इकहत्तर नए आयाम से जोड़ने वाला है। इनका सीधा संबन्ध उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास और रोजगार परक योजनाओं के साथ है। इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। संघर्ष तो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में है। इसमें भी है। लेकिन जिनकी कला में रुचि है,जिनमें कुछ कर दिखाने का जज्बा है, वह फ़िल्म जगत में अपनी जगह बना सकता है। इसका आयोजन अमरीन फाउंडेशन ने किया था।

    https://youtu.be/qVnzwD8ROac

    लखनऊ फ़िल्म फोरम रील टॉक में लघु सिनेमा, संवाद व फ़िल्म के अन्य पक्षों से संबंधित इकहत्तर मुद्दे शामिल थे। मुकेश छाबड़ा, अश्वनी अय्यर तिवारी, चित्रांगदा सिंह, अनुप्रिया गोयंका, गौतम तलवार, अभिषेक सिंह, अपर्णा आचरेकर जैसे कलाकरों ने सहभागिता की। संचालन गौरव द्विवेदी ने किया।

    इस आयोजन का लक्ष्य लखनऊ को फ़िल्म जगत के एक केंद्र के रूप में विकसित करना है। इस समारोह में कलाकारों के विचार साझा करने के साथ ही अनेक विषयों पर बनी फिल्मों की इस्क्रिनिंग भी की गई। इसके अलावा कला में रुचि रखने वाले युवा वर्ग को प्रोडक्शन हाउस के कर्ताधर्ता से लेकर कलाकरों के विचारों व अनुभव से परिचित कराया गया। इससे रोजगार संबन्धी जानकारी भी दी गई।

    https://youtu.be/8oVBACwF3wk

    उत्तर प्रदेश के अनेक ऐतिहासिक व प्राकृतिक रूप से समृद्ध स्थानों पर फिल्मों की शूटिंग को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग एमरान के जरिये उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बड़े पर्दे लाने का अवसर प्रदान करेगा। इसके अलावा प्रशिक्षित गाइड भी उपलब्ध कराए जाएंगे। लघु फ़िल्म निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें पैंतीस फिल्मों को स्थान मिला।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    #कौशल विकास #फ़िल्म फोरम #मुकेश छाबड़ा अनुप्रिया गोयंका अपर्णा आचरेकर अभिषेक सिंह अश्वनी अय्यर तिवारी गौतम तलवार चित्रांगदा सिंह

    Keep Reading

    Esha Deol will be seen in the horror-comedy genre in the new film 'Ghoonghat'.

    ईशा देओल नई फिल्म ‘घूंघट’ में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Esha Deol will be seen in the horror-comedy genre in the new film 'Ghoonghat'.

    ईशा देओल नई फिल्म ‘घूंघट’ में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी

    June 11, 2026
    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    June 11, 2026
    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    June 11, 2026
    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    June 11, 2026
    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    June 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading