Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    कॉमेडी ने मुझे यह रोल करने के लिये आकर्षित किया: सिमरन कोहली

    By December 7, 2019 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    राखी विजान हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे सोनी सब पर प्रसारित 'तेरा क्या होगा आलिया' टीवी सीरियल में नज़र आती हैं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 776

    खास बातचीत: सोनी सब के ‘तेरा क्या होगा आलिया’ की सिमरन कोहली ऊर्फ राखी विजान से

    • सोनी सब के ‘तेरा क्या होगा आलिया‘ के साथ जुड़कर कैसा लग रहा है?

    ‘तेरा क्या होगा आलिया’ फैमिली का एक हिस्सा बनकर मुझे बहुत अच्‍छा लग रहा है और काफी मजा आ रहा है। यह रोल भी काफी अलग है और पूरी तरह से सिर्फ एक कॉमेडी कैरेक्‍टर नहीं है। इसमें कई अलग –अलग तरह की भावनाएं है और यह सिचुएशनल कॉमेडी की कसौटी पर खरा उतरता है। कॉमेडी एक ऐसी चीज है जिसे करना मुझे हमेशा ही अच्‍छा लगता है।

    • कृपया हमें अपने किरदार सिमरन कोहली के बारे में बताएं।

    सिमरन कोहली एक हाई क्लास महिला है और आम तौर पर गरीबी को समझने में बेहद असक्षम है। वह काफी अमीर पृष्ठभूमि से आती है लेकिन उसकी सौतेली बेटी तारा ऐसी परिस्थिति में है कि वह दूसरी श्रेणी के शहर में रह रही है। सिमरन तारा के साथ जुड़ाव बनाने की काफी कोशिशें कर रही है, और इसलिए ही वह ‘लो क्लास’ माहौल में भी अडजस्ट होने की कोशिश कर रही है। इसी कोशिश के तहत वह जिस माहौल में ढलने की कोशिश कर रही है, वह उसे डरा रहा है और ये हालात दर्शकों के लिए बेहद मनोरंजक हो जाते हैं। मेरा यह पात्र इस शो में काफी मसाला लेकर आया है।

    • इस भूमिका को आपने क्यों स्वीकार किया? वह क्या चीज है जिस पर आप किसी भी भूमिका को लेने से पहले विचार करती हैं?

    सिमरन का किरदार और इस शो में कॉमेडी होना वे दो बातें रही, जिन्होंने मुझे ये शो करने के लिए आकर्षित किया।किसी भी भूमिका पर विचार करते समय, जिन चीजों को मैं बहुत महत्व देती हूं, वे हैं प्रोडक्शन हाउस, टीम और मैं क्या मॉड्यूलेशन को चरित्र में ला सकती हूं। यदि आपके पास काम करने के लिए एक अच्छी टीम है और लोग अपने काम को पूरी तरह से जानते हैं, तो यह आपके काम को और आसान तथा अधिक आरामदायक बनाता है। रोल की बात करूँ तो मुझे कॉमेडी भूमिकाएं करना बहुत पसंद है और यह वास्तव में मेरा प्रधान गुण है।

    • जब आप शूटिंग नहीं कर रही होती हैं, तो आप क्या करना पसंद करती हैं?

    जब भी मैं काम पर नहीं होती हूँ तो मैं अपनी दोस्त प्रीति और अपनी मां के साथ समय बिताना बहुत पसंद करती हूं। साथ ही, मैं एक शॉपोहोलिक हूँ और शॉपिंग को बेहद पसंद करती हूँ। मुझे कहीं भी बाहर जाकर, कुछ खरीदना होता है और तभी मैं संतुष्ट महसूस करती हूँ। यह मुझे एहसास दिलाता है कि मैं वास्तविकता के करीब हूं।

    • ‘तेरा क्या होगा आलिया‘ के कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?

    यह बेहद प्यारा रहा। हालांकि मैं शो की पूरी की पूरी कास्ट के साथ शूट नहीं कर रही हूँ क्योंकि मेरे अधिकाँश सीन टीचर्स और दोनों माँओं (स्मिता सिंह और झुम्मा मित्रा) के साथ हैं। मुझे उनके साथ काम करते हुए बेहद आनंद आता है। ख़ास तौर से स्मिता सिंह और झुम्मा मित्रा के साथ क्योंकि इन दोनों की कॉमिक टाइमिंग गजब की है और वे दोनों काफी मजाकिया हैं। ‘तेरा क्या होगा आलिया’ की पूरी कास्ट ही बेहद प्रसन्न रहने वाले प्रतिभाशाली लोगों की है और ऐसे में यहाँ पर दिए गए अपने समय का मैं भरपूर लुत्फ उठा रही हूँ।

    • ऑन-स्क्रीन माँ बनना कैसा है, क्योंकि आपने यह भूमिका पहले नहीं निभाई है?

    मैं हमेशा अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए तैयार हूं और एक अभिनेता के रूप में, हमें किसी भी तरह के चरित्र में उतरने में सक्षम होना चाहिए। मैं काफी भाग्यशाली रही हूँ कि अपने करियर की शुरुआत से ही स्वीटी (हम पांच) से लेकर अब तक यानी सिमरन कोहली (तेरा क्या होगा आलिया) तक सभी तरह के किरदार निभाने का मौका मुझे मिला और मैं इसमें सक्षम रही।

    बता दें कि राखी विजान हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे सोनी सब पर प्रसारित ‘तेरा क्या होगा आलिया’ टीवी सीरियल में नज़र आती हैं।

    #तेरा क्या होगा आलिया

    Keep Reading

    'Maahi Ve' Song Released! Ganesh Acharya and Akanksha Puri's Romantic Track Goes Viral

    माही वे’ गाना रिलीज ! गणेश आचार्य और आकांक्षा पुरी का रोमांटिक ट्रैक वायरल

    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    Global Artist Elysia Nicolas's Original Hindi Songs Cross the 100 Million Views Mark in India!

    ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में पार किया 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा!

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    A Blend of Tradition and Modern Elegance CaratLane’s Festive Jewellery Launch

    यामी गौतम के अंदाज़ में चमका कैरेटलेन का नया ज्वेलरी जादू

    7 Amazing Benefits of Eating Water Chestnuts – From Anemia to Diabetes

    सिंघरी खाने के 7 अद्भुत फायदे – एनीमिया से डायबिटीज तक

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Maahi Ve' Song Released! Ganesh Acharya and Akanksha Puri's Romantic Track Goes Viral

    माही वे’ गाना रिलीज ! गणेश आचार्य और आकांक्षा पुरी का रोमांटिक ट्रैक वायरल

    April 18, 2026
    Bank Employees Intensify Struggle for 5-Day Banking! Work Performed Wearing Black Armbands; 'Work-to-Rule' Campaign Resumes.

    5 दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का संघर्ष तेज! काला फीता बांधकर किया कार्य, वर्क टू रूल फिर शुरू

    April 18, 2026
    Noida Workers' Movement: Central Trade Unions Launch Sharp Attack on Government, Demand Immediate Release of All Arrested Workers

    नोयडा मजदूर आंदोलन: केंद्रीय श्रम संगठनों का सरकार पर तीखा हमला, गिरफ्तार सभी मजदूरों की तत्काल रिहाई की मांग

    April 18, 2026
    A New Milestone in Cheating-Free Examinations! Re-examination for Assistant Professor Posts Across 17 Subjects Successfully Conducted Under AI Surveillance in Uttar Pradesh.

    नकलविहीन परीक्षा का नया कीर्तिमान! उत्तर प्रदेश में सहायक आचार्य की 17 विषयों की पुनर्परीक्षा AI निगरानी में सकुशल सम्पन्न

    April 18, 2026
    Rashmirathi Festival: A grand three-day event in Lucknow from April 24 to 26, inspiring youth from great men

    रश्मिरथी पर्व: 24 से 26 अप्रैल तक लखनऊ में तीन दिवसीय भव्य आयोजन, युवाओं को महापुरुषों से प्रेरणा

    April 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading