अजजी कहिन: नहले पर दहला:
अजीत पवार ने दिया था एनसीपी के सभी विधायकों के समर्थन का भरोसा : पूर्व सीएम फडणवीस
– और आप कुछ घंटों के राजा बनकर रह गए!
त्वरित न्याय नहीं किया जा सकता है लेकिन देरी भी नहीं कर सकते : नायडू
– तौन ये भी ठीक, तौन वो भी ठीक!

250 रुपये किलो तक पहुंची प्याज की कीमत। (एक खबर)
– वित्त मंत्री का क्या है? वे तो प्याज छूती भी नहीं!
भारतीय अर्थव्यवस्था सुस्ती के चंगुल में : रघुराम राजन
सरकार माने तब न!
दिल्ली की अनाजमंडी में चल रही अवैध फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 43 मजदूरों की मौत। (एक खबर)
– ऐसी मौत की फैक्ट्रियां आखिर कब बंद होंगी भाई!







