Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    नये साल पर सोनी सब 100 प्रशंसकों को देगा फ्लाइट से अपने घर जाने का मौका !

    By December 13, 2019 TV / Smart Phone No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 806

    परिवारों को एक साथ लाने के लिये लॉन्‍च किया ‘खुशियां वाला न्‍यू ईयर’ कॉन्‍टेस्‍ट

    इस बार नये साल पर सोनी सब अपने शानदार ‘खुशियों वाला न्‍यू ईयर’ कॉन्‍टेस्‍ट के माध्‍यम से 100 फैन्‍स को अपने परिवारों के करीब जाने का मौका दे रहा है। यह पहल चैनल की ‘खुशियों वाली फीलिंग’ की सोच के अनुरूप है। इसके अंतर्गत सोनी सब देशभर में अपने 100 फैन्‍स को यह नया साल अपने परिवारवालों और करीबियों के साथ मनाने का अवसर देगा।

    नया साल नई शुरुआत का समय होता है! साल का सबसे अहम दिन अपने करीबियों के साथ मनाने से बड़ी खुशी की बात और क्‍या हो सकती है। कॉन्‍टेस्‍ट में हिस्‍सा लेने के लिये, फैन्‍स अपनी स्‍टोरी वॉट्सअप, मैसेज से, वॉट्सअप नंबर +91 7039883366, पर ऑडियो या वीडियो भेजकर शेयर कर सकते हैं कि वह क्‍यों इस नये साल पर अपने परिवावालों के साथ रहना चाहते हैं। उनमें से सबसे ज्‍यादा रोचक कहानियां उन्‍हें अपने शहर तक के लिये रिटर्न एअर टिकट दिलवायेगी। सोनी सब की यह पहल चैनल के उन प्रशंसकों के लिये है, जिन्‍होंने साल दर साल उनके सभी शोज़ को पसंद किया और उन्‍हें सपोर्ट किया है।

    खुशियों वाली फीलिंग:

    इस साल की शुरुआत में सोनी सब ने ब्रांड की अपनी नई सोच ‘खुशियों वाली फीलिंग’ लॉन्‍च की, जोकि सही मायने में हमारे चैनल पर शोज़ के मिजाज को दर्शाता है। इस मुहिम को आगे बढ़ाने और इस सोच को फैन्‍स तक पहुंचाने के लिये, सोनी सब 11 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2019 को ऑन-एअर कॉन्‍टेस्‍ट चलायेगा। इसमें हिस्‍सा लेने के इच्‍छुक फैन्‍स अधिक जानकारी तथा इस कॉन्‍टेस्‍ट के बारे में नियम तथा शर्तों की जानकारी यहां https://sabtv.com/en_in/पा सकते हैं।

    सोनी सब के ‘जीजाजी छत पर हैं’ में इलायची का किरदार निभा रहीं हिबा नवाब कहती हैं, ‘’इस शानदार मुहिम के लिये सोनी सब का शुक्रिया। मेरे जैसे लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे हैं, इस मुहिम की अहमियत समझ पायेंगे। मैं पिछले 2 सालों से अपने परिवार से दूर रह रही हूं और मैं हमेशा ही मनाती हूं कि काश कोई जादू हो जाये और मैं उनके साथ यह नया साल मना पाऊं। फैन्‍स तक ‘खुशियों वाली फीलिंग’ पहुंचाने के प्रयास के लिये मैं सोनी सब की तारीफ करना चाहूंगी, साथ ही मैं टीम को शुभकामनाएं देना चाहूंगी, क्‍योंकि मुझे पूरा विश्‍वास है कि उनके पास ढेरों एंट्रीज आने वाली है।‘’

    सोनी सब के चहेते तेनाली रामा, जिसे कृष्‍णा भारद्वाज ने निभाया है, ने कहा, ‘’अपने काम की प्रतिबद्धता के कारण मुझे अपने घर रांची से मुंबई आना पड़ा। कहते हैं ना कि घर वहां होता है जहां आपका मन हो और यह बात मेरे लिये बिलकुल सही है। चाहे दिवाली हो, होली या फिर नया साल, मेरा परिवार हमेशा ही साथ मिलकर उसे मनाता है। मैं उस निराशा को अच्‍छी तरह समझ सकता हूं जब त्‍यौहारों का लुत्‍फ उठाने के लिये आप अपने परिवार के साथ नहीं होते हैं। इस साल सोनी सब की नये साल की मुहिम, मेरी तरह काफी सारे लोगों, जोकि अपने परिवार और नाते-रिश्‍तेदारों से दूर हैं, वह अपने सैंटा से मांग सकते हैं। सोनी सब अपने शोज़ के माध्‍यम से मुस्‍कुराहट, हंसी और सारे लोगों को खुशियां देता है। 100 फैन्‍स को टिकट देकर अब समय है इस अनुभव को अगले स्‍तर पर लेकर जाने का। इसलिये, ऐसे लोग जोकि 2020 का अपना पहला दिन अपने परिवावालों के साथ मनाना चाहते हैं, उन्‍हें आगे आना चाहिये और इस कॉन्‍टेस्‍ट में हिस्‍सा लेना चाहिये।‘’

    सोनी सब के ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ में बालवीर की भूमिका निभा रहे देव जोशी कहते हैं, ‘’साल का यह समय मेरे और मेरे आस-पास के सभी लोगों के लिये खास रहा है। स्‍कूल में विंटर वेकेशन का इंतजार करने से लेकर, सर्दी का मजा लेने तक उन यादों की दिल में एक खास जगह है। स्‍कूल और घरों में क्रिसमस और नया साल सेलिब्रेशन का समय होता है, मुझे अब भी याद है जब हर साल मेरे मम्‍मी और पापा एक स्‍पेशल गिफ्ट देकर मुझे हैरान कर दिया करते थे। मेरी हमेशा से ही यह कोशिश रही है कि अपने पेरेंट्स के साथ रहूं। मैं चाहता हूं कि अपने शूटिंग शेड्यूल के साथ परिवार के प्रति अपने सारे कर्तव्‍यों का बैलेंस कर सकूं। काश मैं अहमदाबाद जा पाता और पूरे परिवार के साथ मिलकर एक नये दशक का स्‍वागत कर पाता।‘’

    #sabtv #खुशियों वाली फीलिंग #सोनी सब

    Keep Reading

    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    In the age of AI, providing accurate news is more important than rushing.

    एआई के दौर में जल्दबाजी नहीं, सही खबर देना जरूरी : विशाल सिंह

    October 24, 2026
    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    October 24, 2026

    “मेड इन रशिया” फोरम का मुख्य विषय उच्च प्रौद्योगिकी होगा

    October 24, 2026
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading