पार्टी अध्यक्ष की उपस्थिति में समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
पटना, 04 जनवरी 2020: जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महिला सचिव रानी खान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी में शामिल हुईं. शनिवार को विकासशील इंसान पार्टी प्रधान कार्यालय, पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मुकेश सहनी ने रानी खान का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में पार्टी का राजनीतिक हस्तक्षेप लगातार बढ़ रहा है. समाज के हर क्षेत्र में लोग हमारी विचारधारातथा लड़ाई से जुड़कर इसे मजबूती प्रदान कर रहे हैं. रानी खान के पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत हुई है और हमारी महिला शक्ति और सुदृढ़ हुई है.
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रानी खान ने कहा कि मुकेश सहनी कई वर्षों से गरीबों, शोषित और वंचितों की लड़ाई लड़ रहे हैं. मुकेश सहनी तथा विकासशील इंसान पार्टी ने प्रदेश में वंचितों के हक़- अधिकार की आवाज को मजबूती से उठाकर उनके संघर्षों को आवाज दे रहे हैं. पार्टी ने महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान की है.






