लखनऊ, 05 जनवरी, 2020: ‘मैन ऑफ द मैच” सनी मेहरोत्रा (58 रन) के शानदार अर्धशतक की बदौलत अपना वर्ल्ड की टीम ने शर्मिला नियोगी टी-20 कारपोरेट कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में लखनऊ टाइटंस की टीम को 18 रन से खिताबी दौर में प्रवेश कर लिया।
बख्शी का तालाब स्थित नबी कोट नंदना के सीएसडी क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए मैच में अपना वर्ल्ड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन का स्कोर बनाया। इसमें सनी मेहरोत्रा ने 44 गेंदों पर चार चौकों व तीन छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली। जमाल ने 24 रन बनाये। शरीफ व शाद खान ने 19-19 रन का योगदान दिया। लखनऊ टाइटंस की ओर से प्रशांत ने चार विकेट झटके जबकि रोहन ने तीन विकेट लिये। मयंक व रूपक को एक-एक विकेट मिला।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ टाइटंस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाये। इसमें सत्यम व रूपक ने 32-32 रन बनाये। विक्रम ने 22 रन बनाये। अपना वर्ल्ड की ओर से शाद खान और अलीश ने दो-दो विकेट झटके। जमाल, मोहम्मद रहमान व शरीफ ने एक-एक विकेट हासिल किया।







