नहले पर दहला:
शिवरी में कूड़े का पहाड़ लोगों के लिये खतरा (एक खबर)
लोग अब खतरों के खिलाड़ी हो गये हैं भइया!
परीक्षा फार्म पर आधार नम्बर भरना जरूरी
यानी भरोसे की बहुत कमी होती जा रही है!
262 अवैध कॉलोनियों पर नहीं हुई कार्रवाई
तो क्या हुआ! निर्देश तो दिया था न।
जनरल कोच में यात्रियों को नहीं मिल रहा पानी
यह भारतीय रेल है जनाब ! घोषणाएं ज्यादा करती है।
10 सीएमओ के विरुद्ध कार्रवाई होगी (एक खबर)
लेकिन उसका असर भी दिखना चाहिये!
विकास में अहम योगदान दे सकती हैं माइक्रो फाइनेंस कंपनियां
लेकिन इन पर नजर रखना भी उतना ही जरूरी है!
पढ़ें इससे सम्बंधित:
https://shagunnewsindia.com/sahittyaajji-kahin-alls-well-that-ends-well/







