Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    नैतिकता शेष हो तो कृपया करके अपने-अपने पुरस्कार लौटा दें, हिंदी कविता न सही, स्त्री-सम्मान के पक्ष में ही सही

    By August 10, 2017 साहित्य No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 599

    एक पटाखा रॉकेट था जो कुछ ऊपर तक गया और उसने कुछ रोशनी फैलाई।

    अब अंधकार पूर्ववत है और मैं इस अंधकार से कुछ बोल रहा हूं।

    इस अंधकार में जहां प्रत्येक 14वें मिनट पर एक बलात्कार होता है. जहां पानी लेने के लिए 16 किलोमीटर तक स्त्रियों को पैदल चलना पड़ता है और इससे कुछ कम पैदल रोज सुबह-शाम शौच के लिए।

    बाकी स्त्रियों के सारे संभव और असंभव अपमान साहित्य और पत्रकारिता के संसार में दर्ज हैं ही और हो रहे हैं।

    यहां मैं जो कुछ कह रहा हूं, पूर्णतः अभिधा में और खुद को बेहद निर्विशेष मानकर कह रहा हूं.

    मैं यह सब कुछ काव्यात्मक प्रतिस्पर्द्धाओं की बहुत गैरजरूरी और मामूली लड़ाइयों से बाहर आकर कह रहा हूं.

    यह सब कुछ सबसे पहले खुद से कहा गया है, बाद में इसे सबसे कहा जा रहा है।

    मैं एक बार वहां से पुन: सब कुछ देखना चाहता हूं, जहां से यह सब कुछ शुरू हुआ था. जहां सहिष्णुता लुप्त हो चुकी है, इसलिए क्षमा के कोई मायने नहीं है. जहां अनुताप में देर तक जलने और क्षमा में गले तक डूबने के बाद भी आपका अपमान जारी रहता है. जहां सबसे प्रियजन एक झटके में दिल से उतारकर अदालतें लगाते और सजाएं देते हैं. जहां हत्या जो आत्महत्या जैसी लग सकती है, वे रातों-रात उसके लिए पूरा माहौल तैयार कर देते हैं।

    वे जो लेखकों-कवियों को पादरी बना देना चाहते हैं, ध्यान से सुनें कि आपकी चुनी हुई और खोखली नैतिकता का बिल्कुल भी डर नहीं है मुझमें. मैं अपनी जगह से रत्ती भर भी नहीं हिलूंगा और आपमें और आपकी सूचियों में इतनी ताकत भी नहीं कि मुझे हिला सकें।

    मूल मुद्दा था एक औसतपन द्वारा दूसरे औसतपन को बढ़ावा देने का— जनसंपर्कवाद की बुनियाद पर. आखिरकार अनामिका कैसे नजरिए, सौंदर्यबोध और तटस्थता के साथ हिंदी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ युवा कविता का चुनाव करती हैं कि उनकी चूक और चतुराई जाहिर हो जाती है. दरअसल, वह एकदम निर्णय देने के मौके पर अपने जैसे ही औसत रचनाकारों से संपर्क करती हैं और उनके सुझाए किसी औसत नाम पर मुहर लगा देती हैं।

    यह औसतपन संघर्षविहीनता और दुरभिसंधियों से उपजता है. यह प्रतिकार की प्रामाणिक युक्तियों को संदेहास्पद मानता है।

    निर्णायक का यह निर्णय अगर निरपेक्ष निर्णय है और राग-द्वेष से ऊपर है, तब हिंदी कविता के उस सामूहिक विवेक का क्या करें जिसमें एक शिशु-आस्वादक भी यह जानता है कि साल 2016 की सर्वश्रेष्ठ कविता सुधांशु फ़िरदौस ने लिखी है— ‘कालिदास का अपूर्ण कथागीत’. यह कविता गए साल के नवंबर में पहले ‘तद्भव’ के 34वें अंक में और बाद में ‘समालोचन’ पर प्रकाशित और वायरल हुई. इस बरस अप्रैल में आयोजित ‘वाक् : भारतीय कविता की रज़ा द्वैवार्षिकी’ में हिंदी की युवा कविता से शामिल एकमात्र नाम सुधांशु फ़िरदौस का था. वहां उन्होंने इस कविता का पाठ भी किया. इसका वीडियो बहुत आसानी से इंटरनेट पर मिल जाएगा।

    अच्युतानंद मिश्र की पुरस्कृत कविता ‘बच्चे धर्मयुद्ध लड़ रहे हैं’ और सुधांशु फ़िरदौस की कविता ‘कालिदास का अपूर्ण कथागीत’ को आमने-सामने रखकर किसी विवेकनिष्ठ आलोचक-रचनाकार से इस पर फैसला करवा लीजिए कि कौन-सी कविता योग्य है।

    सुधांशु फ़िरदौस की कविता अनामिका ने न सिर्फ सुनी है, पढ़ी है, बल्कि खुद पुरस्कार देने से कुछ दिन पूर्व बहुत आग्रह करके उनसे अपने ई-मेल पर भी मंगवाई है।

    यह भी ध्यान देने योग्य है कि सुधांशु फ़िरदौस की आयु अभी 32 वर्ष ही है, जबकि अच्युतानंद मिश्र जिन्हें बहुत मासूम और निर्दोष और नवांकुर बनाकर पेश किया जा रहा है, वह 36 साल 6 महीने के हो चुके हैं. इस फरेब की जानकारी ‘हिंदी समय’ पर मौजूद है, जिसे बकौल अच्युतानंद मिश्र उन्हें बदलवाने का वक्त नहीं मिला.

    विवादित पुरस्कार जिसका नाम तक लेने में अब मुझे शर्म आती है और जिसे अच्युतानंद मिश्र ने ग्रहण कर लिया है, 35 वर्ष तक के आयु के कवि के लिए ही है. लेकिन यह संयोग नहीं तो और क्या है कि खुद अनामिका को यह पुरस्कार 36 की उम्र में ही मिला था और यह भी संयोग नहीं तो और क्या है कि अनामिका ने इससे पहले साल 2011 में मोनिका कुमार जो कि एक बेहतर स्त्री-कवि हैं, की कविता को महज इसलिए नहीं चुना था क्योंकि मोनिका कुमार 36 वर्ष की हो चुकी थीं।

    35 वर्ष से कुछ ऊपर होने की वजह से ही यह पुरस्कार अशोक वाजपेयी ने साल 2015 में प्रकाश को नहीं दिया. प्रकाश की आत्महत्या भी अब महज एक तथ्य है।

    कहने का आशय यह है कि यह औसतपन को बढ़ावा देने का मुद्दा है, जिसे नकली नैतिकता की आड़ में गए एक सप्ताह तक गुम रखा गया।

    अब अगर पुरस्कृत कवि और निर्णायक कवयित्री में जरा-सा भी विवेक और नैतिकता शेष हो तो कृपया करके अपने-अपने पुरस्कार लौटा दें— हिंदी कविता न सही, स्त्री-सम्मान के पक्ष में ही सही।

    इससे शायद हिंदी कविता के प्रति जारी अंधी कार्रवाइयों में थोड़ी कमी आ जाए और फालतू की पर्चेबाजी छोड़कर हमारे काबिल वरिष्ठ साहित्यिक, स्त्रीवादी और लेखक संगठन जरूरी मुद्दों की तरफ ध्यान दे पाएं…

    और शायद इससे ही तमाम युवा रचनाकार इस त्रासकारी समय में अपनी असल भूमिका पहचान कर उस ओर सक्रिय हो पाएं, जिस ओर उन्हें हर हाल में होना ही चाहिए।

    (अविनाश मिश्र, साभार)

    # prize return

    Keep Reading

    The residents of Banda are filled with pride upon seeing Banda's name ranked among the very best in the world!

    विश्व में बांदा का अव्वल दर्जे में नाम देख गर्व में बांदावासी!

    ‘सेल्स’ अब सिर्फ बिजनेस नहीं, जीवन का जरूरी कौशल है! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की नितीन ढबू की किताब का विमोचन

    ‘सेल्स’ अब सिर्फ बिजनेस नहीं, जीवन का जरूरी कौशल है! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की नितीन ढबू की किताब का विमोचन

    Grand Launch of 'Gudiya Ka Byah'—an Engaging Radio Play for Children

    बच्चों के लिए दिलचस्प रेडियो नाटक ‘गुड़िया का ब्याह’ का भव्य विमोचन

    'Raat': Sleep is broken, but life drags on - A review of Hare Prakash Upadhyay's story.

    ‘रात’ : नींद टूटती है, लेकिन जीवन घिसटता रहता है – हरे प्रकाश उपाध्याय की कहानी पर एक समीक्षा

    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading