Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    उन्नाव रेप केस मामले में पीड़िता के पिता का इलाज करने वाले डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत

    By January 14, 2020 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 831

    उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले में एक नया मामला फिर सामने आया है। उन्नाव रेप केस की पीड़िता के पिता का इलाज करने वाले डॉक्टर प्रशांत उपाध्याय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. बता दें कि डॉक्टर प्रशांत उपाध्याय ही वो डॉक्टर हैं जिन्होंने उन्नाव रेप केस की पीड़िता के पिता का इलाज किया था. रेप केस पीड़िता के पिता को मारपीट के बाद जिला अस्पताल लाया गया था तब डॉक्टर प्रशांत उपाध्याय ही इमरजेंसी में थे और इन्होंने ही पीड़िता के पिता को जेल भेज दिया था.

    इस मामले पर विवाद होने के बाद जब इसकी सीबीआई जांच शुरू हुई तो डॉक्टर प्रशांत उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया गया था और लंबे समय बाद इनकी बहाली हुई थी. इस वक्त डॉक्टर प्रशांत फतेहपुर में तैनात थे. हालांकि सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर प्रशांत की मौत हो गई.

    file photo

    बता दें कि कल इसी केस से जुड़े मामले में तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई होनी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर प्रशांत उपाध्याय मधुमेह से पीड़ित थे. इससे पहले पिछले हफ्ते पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ उन्नाव रेप मामले में ट्रक की टक्कर से घायल वकील महेंद्र सिंह की सेहत की रिपोर्ट एम्स ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी. महेंद्र सिंह की सेहत की रिपोर्ट में कहा गया कि महेंद्र सिंह का इलाज पूरा हो चका है. अब इससे ज्यादा इलाज की जरूरत नहीं है.

    कोर्ट ने महेंद्र सिंह के परिवार वालों को कहा है कि वो उन्हें कहीं और ले जाकर इलाज कराना चाहते हैं तो ले जा सकते हैं. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 2017 के उन्नाव रेप मामले में पिछले महीने दिल्ली की एक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई. कोर्ट ने सेंगर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. इसमें से 10 लाख रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे और 15 लाख रुपये अभियोजन को मिलेंगे.

    Keep Reading

    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    A dark stain on democracy – Former Minister Yashwant Singh

    आपातकाल: लोकतंत्र पर काला धब्बा – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading