Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    एपिक ने दुनिया की सबसे बड़ी डाक सेवा- ‘इंडिया पोस्ट’ पर नए शो की घोषणा की

    By January 17, 2020 TV / Smart Phone No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 663

    टीवी पर लगातार एकमात्र भारत केंद्रित इंफोटेनमेंट डेस्टिनेशन बने रहने वाला, एपिक चैनल, भारत की कहानियों का प्लेटफॉर्म बनने में सबसे आगे रहा है। तथ्यात्मक मनोरंजन सामग्री बनाने में एपिक की प्रतिबद्धता ने न केवल दर्शकों का भरोसा हासिल किया है, बल्कि एपिक चैनल ने इंडियाज़ स्टोरीटेलर्स का टैग भी प्राप्त किया है। प्रगति की राह पर चलते हुए, एपिक चैनल – इंडिया का अपना इंफोटेनमेंट जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े पोस्टल नेटवर्क – इंडिया पोस्ट पर कहानी लेकर आ रहा है।

    150 से अधिक वर्षों से इंडिया पोस्ट देश को एक साथ बांधे रखने वाला संगठन बना हुआ है। इसने देश के सामाजिक-आर्थिक विकास और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 1764 में औपनिवेशिक ताकतों की एक सेवा के रूप में शुरू हुआ, इंडिया पोस्ट आज वैश्विक डाक प्रणाली के एक चौथाई भाग पर मौजूद है। समय के साथ बदलते हुए, इस सक्रिय संगठन के हिस्से में कई रिकॉर्ड हैं, और यह सेवा देश के किसी भी कोने तक पहुंच सकती है। पौराणिक कथाओं के युग से लेकर प्रौद्योगिकी के इस युग तक, मैनुअल से डिजिटल में परिवर्तन होने तक, और बिना पते की चिट्ठी पहुंचाने से लेकर विशेष अवसरों का स्मरण करने तक, इंडिया पोस्ट की कहानी अद्भुत कार्यो और दिल को छू लेने वाली कहानियों का संग्रह है।

    लेकिन अपने अनगिनत योगदानों के बावजूद, इंडिया पोस्ट की कहानी को कभी ऐसा मंच नहीं मिला, जिसकी वह हकदार है। इंडियाज़ स्टोरी टेलर्स के रूप में, एपिक एक सीमित सिरीज बनाने की प्रक्रिया में है जो देश भर के दर्शकों को इंडिया पोस्ट की कहानी बतायेगी।

    शो के बारे में बताते हुए, अरुंधति घोष, सदस्या, ऑपरेशंस, पोस्टील बोर्ड, इंडिया पोस्ट ने कहा कि “हम यह दिखाने के लिए उत्साहित हैं कि इस देश के नागरिकों के लिए दुनिया के सबसे बड़े पोस्टल नेटवर्क को चलाने में क्या परिश्रम लगता है। हमें खुशी है कि एपिक चैनल ने इंडिया पोस्ट की विरासत और इनोवेशन और पूरे देश की पोस्ट ऑफिस की दिलचस्प कहानी को पेश करने की पहल की है। यह निश्चित रूप से अपनी तरह का एक विशेष शो होगा! ”

    घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, तस्नीम लोखंडवाला, हेड – कंटेंट और प्रोग्रामिंग, एपिक चैनल, ने कहा कि “इंडिया पोस्ट ने कई तरीकों से भारतीय नागरिकों के जीवन को छुआ है। संचार से लेकर वित्तीय समावेशन तक का चैनल होने के कारण, यह संस्था कई लोगों के लिए आशा की किरण है, जो आज तक आधुनिक दुनिया से दूर हैं। यह बहुत गर्व की बात है कि हमें इस विशाल उद्यम के विभिन्न पहलुओं और इसके आंतरिक कामकाज को सामने लाने का अवसर मिल रहा है।”

    #एपिक चैनल

    Keep Reading

    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading