Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    अब वहाबी भी हुसैन की अज़ादारी के रंगों का मानेंगे लोहा !

    By January 24, 2020 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 520

    नवेद शिकोह

    मोहर्रम के दिनों में ख़ासकर पुराने लखनऊ में हज़रत इमाम हुसैन की शहादत के नाम पर खूब ड्रामेबाज़ी होती है। पिकनिक मनाने की तरह इकट्ठा होकर तरह-तरह के खाने, गाने-बजाने के कार्यक्रम। ये तो मनोरंजन का कार्यक्रम लगता है। गैट टू गेदर जैसा। इसे बेहतरीन एवेंट मैनेजमेंट भी कह सकता हैं।

    ये कौन सा ग़म है ! ये कौन सा एतिजाज है !

    अज़ादारी की मजलिस-मातम और जुलूसों पर इस तरह का एतराज मुसलमानों के ही कुछ वर्ग ख़ासकर के वहाबी ख़ूब उठाते हैं !

    लेकिन अब अज़ादारी पर एतराज़ करने वाले एक विशेष मसलक के मुसलमान अज़ादारी के हर रंग की एहमियत समझ रहे हैं। मोहर्रम की अजादारी की मजलिस-मातम और जुलूसों का केंद्र हुसैनाबाद स्थित घंटाघर में मुसस्लिम आंदोलनकारियों की तादाद अधिक है। उस भीड़ में मुस्लिम समाज के उस मसलक के लोग भी शामिल हैं जो अजादारी की गतिविधियों पर एतराज करते थे, आज घंटाघर पर वैसी ही गतिविधियों मे खुद भी शामिल है।

    दरअसल अजादारी एहतिजाज (शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन) ही है। असत्य पर सत्य की विजय के लिए झूठ के खिलाफ सच की आवाज़ है अज़ादारी। अन्याय के खिलाफ खामोश ना रहने की हिदायत है मोहर्रम की मजलिसें और जुलूस। इंसानियत, इंसानी हुक़ूक़ और संविधानिक हक़ हासिल करने की कुर्बानी का जज्बे की एहमियत बताती है अज़ादारी।
    और मानवता को बचाने के नेक मकसद में सभी धर्म, वर्ग,समुदाय, मसलक, लिंग और हर आयु वर्ग को आकर्षित करने कलर्स भी अजादारी के हर रंग में शामिल है। यहां औरत-मर्द, हिंदू-मुसलमान, गरीब-अमीर, शिया-सुन्नी, ब्राहमण-दलित.. किसी में कोई फर्क ही।

    तरह-तरह के खाने आम करने का मकसद यही है कि इस पवित्र और निस्वार्थ अनुष्ठान में आने वालों को खाने-पीने की कोई दिक्कत ना हो। यहां तक कि ऐसे आयोजन का नेक उद्देश्य नहीं भी जानते हैं वो भी खाने के.आकर्षण में यहां आकर इस अनुष्ठान से जुड़ें। कला-संस्कृति, शिल्प अदब, नज्म कवीता, लय.. धुन.. नारे, लेक्चर्स.. यही रंग अज़ादारी के होते है, जिस पर मुसलमानों का ही एक वर्ग एतराज़ करता है। और ठीक ऐसे ही रंग हुसैनाबाद स्थित घंटाघर पर CAA, NRC के खिलाफ एहतिजाज (विरोध प्रदर्शन/धरना) का है। लेकिन इसमें वही तबका बड़ी तादाद में शामिल जो कहता है कि औरतों का नारे लगाना गलत है। ग़म, विरोध या एतिजाज में शिल्पकारी, गाना-बजाना, औरत मर्द का एक जगह इकट्ठा होना.. बिदत यानी गलत है।

    गौरतलब है कि लखनऊ के रिवायती अंदाज़ का हर रस यहां मनाई जाने वाली अज़ादारी की मजलिसों मे घुला है। क्योंकि लखनऊ को सजाने संवारने, कला-संस्कृति, गंगा-जमनी तहज़ीब और अदबी रंगों से खूबसूरत बनाने वालों ने ही मुसलमानों के रसूल हजरत मोहम्मद के नाती ईमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मोहर्रम की अज़ादारी को एक नया अंदाज़ दिया था। लखनऊ की सजाने-सवारने वाले नवाबीन ने ही लखनऊ की अज़ादारी को भी खूबसूरत अंदाज और नयें रंगों से सजाया था। और ये वही नवाबीन थे जिनके परिवार ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देशकर 1947 में देश को आज़ाद कराने में योगदान दिया था।

    Keep Reading

    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    June 21, 2026
    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    June 21, 2026
    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    June 21, 2026

    जिन्हें हम बचपन में विलेन समझते थे, वही हमारे जीवन के सबसे बड़े हीरो निकले: फादर्स डे पर Pocket FM की खास पेशकश ‘The Villain Who Raised Me’

    June 21, 2026
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading