Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media»Viral Video Issue

    बहन की कब्र खोदकर कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई! सिर्फ ₹19,300 निकालने के लिए

    ShagunBy ShagunApril 28, 2026Updated:April 30, 2026 Viral Video Issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Brother Digs Up Sister's Grave, Carries Skeleton on His Shoulder to Bank—Just to Withdraw ₹19,300!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 340

    वायरल वीडियो में 5 किलोमीटर चला कंकाल को बोरी में भरकर, कमेंट में यूजर ने कहा थोड़ी सी संवेदना और सही मार्गदर्शन मिल जाता तो कोई बहन का कंकाल लेकर बैंक नहीं आता

    ओडिशा के एक गरीब आदिवासी युवक जीतू मुंडा ने अपनी मृत बहन कालरा मुंडा का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक तक पहुंचा दिया। दो महीने पहले गुजर चुकीं बहन कालरा ने मरते वक्त जीतू को बताया था कि उनके बैंक खाते में 19,300 रुपये पड़े हैं। जीतू ने वो पैसे निकालने की कोशिश की तो बैंक कर्मचारियों ने साफ मना कर दिया।

    बैंक का जवाब : “खाताधारक खुद आए या डेथ सर्टिफिकेट दो”

    Brother Digs Up Sister's Grave, Carries Skeleton on His Shoulder to Bank—Just to Withdraw ₹19,300!
    बहन की कब्र खोदकर कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई! सिर्फ ₹19,300 निकालने के लिए

    ओडिशा ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने बार-बार यही कहा कि बिना डेथ सर्टिफिकेट और वारिस प्रमाण-पत्र के पैसे नहीं निकाले जा सकते। गरीब जीतू के लिए सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटना और प्रमाण-पत्र बनवाना पहाड़ जैसा काम था। बार-बार मिन्नत करने के बाद भी जब कोई नहीं माना तो उसने यह निराशाजनक और चौंकाने वाला कदम उठा लिया।

    कब्र खोदी, कंकाल बोरी में भरा और बैंक पहुंच गए

    जीतू ने अपनी बहन की कब्र खोदकर कंकाल को बोरी में रखा और करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंचे। रास्ते में जिस किसी ने भी उन्हें कंकाल कंधे पर लादे देखा, वो स्तब्ध रह गया। बैंक में पहुंचकर जीतू ने कंकाल दिखाते हुए कहा – “देख लो, ये मेरी बहन है। अब मान लो कि वो मर चुकी है?”

    सोशल मीडिया पर सनसनी, लोग हैरान और गुस्से में –

    यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे गरीबी, बेरुखी और सिस्टम की निस्पंदता का सबसे दर्दनाक उदाहरण बता रहे हैं।

    कुछ प्रमुख प्रतिक्रियाएं:

    • बिली की सोच: “गरीब होना इस देश में सबसे बड़ी सजा है। एक आदमी को अपनी मरी हुई बहन की कब्र खोदकर बैंक ले जाना पड़ा सिर्फ ये साबित करने के लिए कि वो सच में मर चुकी है।”
    • अनुराग: “हमारे देश में सारे नियम-कानून सिर्फ गरीबों के लिए होते हैं। असली भारत के हालात भयावह हैं।”
    • कोमल: “नियम अपनी जगह सही हैं, लेकिन किसी दुखी इंसान को प्रक्रिया समझाने की बजाय उसे दौड़ाना असली समस्या है। थोड़ी सी संवेदना और सही मार्गदर्शन मिल जाता तो कोई बहन का कंकाल लेकर बैंक नहीं आता।”
    • माही: “ये सिर्फ सिस्टम की नहीं, इंसानियत की भी हार है।”

    क्या सिस्टम की बेरुखी ने मजबूर किया?

    यह घटना न सिर्फ एक व्यक्ति की मजबूरी को दिखाती है, बल्कि गरीबों के लिए सरकारी प्रक्रियाओं की जटिलता, बैंकिंग सिस्टम में मानवीय संवेदना की भारी कमी और कागजी कार्रवाई को आसान बनाने की जरूरत को भी उजागर करती है।

    वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2048972217573400704

    मात्र ₹19,300 के लिए किसी को अपनी मृत बहन की कब्र खोदनी पड़े – यह सवाल पूरे सिस्टम से है।

    ताजा अपडेट : वीडियो वाइरल होने पर ज़िला प्रशासन और बैंक ने जीतू मुंडा को बुलाकर तात्कालिक राहत के तौर पर मीडिया के सामने उन्हें तक़रीबन चालीस हज़ार रुपये सौंपे। बता दें कि सोशल मीडिया की आवाज ने पूरे समाज के नियम बदल दिये हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    October 15, 2026
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading