Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    जनहित में कोर्ट का आदेश: दागियों पर लगे लगाम

    By January 26, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 536

    जी के चक्रवर्ती

    भारत जैसे प्रजातांत्रिक देश में इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है कि जिन लोगों पर कानून का उलंघन एवं व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने जैसे संगीन आरोप से घिरे हुये हों ऐसे लोगों द्वारा सदन में बैठ कर कानून बनाने का काम करें? इस पर रोक लगाने के लिये अभी जल्दी ही देश के सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को ऐसे तरीको को अमल में लाकर एक ऐसी व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिये हैं, जिससे देश की राजनीति में आपराधिक ब्योरा रखने वाले लोगों को चुनाव लड़ने से रोका जा सके। इस दिशा में देश के कोर्ट द्वारा दिये गये यह आदेश एक बहुत बड़ी पहल है जिसको निश्चित रूप से अंजाम तक पहुंचाया ही जाना चाहिए, क्योंकि तमाम कोशिशों के बावजूद देश की राजनीति में आपराधिक इतिहास रखने वाले लोगों की संख्या में दिनोदिन इजाफा होता चला जा रहा है। जिसके कारण भारतीय लोकतंत्र को एक गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

    आज मौजूदा समय मे भारत जैसे लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देश की राजनीति में एक आपराधिक छवि वाले लोगों का सदन में चुनाव जीत कर पहुंचना एक खिलवाड़ जैसी बात नहीं तो और क्या कहा जा सकता है? बहुत दिनों से यह महसूस किया जारहा था कि चुनावों के वक्त नामांकन दाखिल करते समय अपने आपराधिक मामलों का विवरण देने की बाध्यता से भी ऐसे लोगों को चुनाव में उतारने से रोक जाना संभव नही हो सका, लेकिन इससे यह अवश्य हुआ कि चुनाव आयोग के पास आपराधिक व्यक्तित्व वाले लोगों की लिस्ट एकत्र हो गयी जिसकी जरूरत पड़ने पर प्रयोग किया जा सकता है इसके साथ ही ऐसा भी नियम होना चाहिए कि जिस भी व्यक्ति का समाज मे आपराधिक छवि होने के साथ ही उनके विरुद्ध एक भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज हौ तो ऐसे लोगों को चुनावी टिकट ही न दिया जाय।

    इसमे एक बात और भी है कि खुद आपराधिक छवि वाले व्यक्ति ने स्वमं अपनी चरित्र प्रमाण पत्र देने का काम कर दिया यह एक अलग मुद्दा है कि अभी कोर्ट में उसका अपराध सिद्ध हुआ या नही या फिर कहें उनके विरुद्ध दायर मुकदमे में कोर्ट का निर्णय क्या और कब आता है। ऐसी स्थिति में किसी भी सूरत में ऐसे लोगों को चुनावी टिकट दिया ही नही जाना चाहिये। इस तरह से पुनः एक बार यह बात सामने निकल कर आती है कि हमारे देश मे अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने की प्रक्रियां इतनी लम्बी और जटिल है कि जिससे अपराधियों का मनोवल पहले से और भी अधिक बढ़ जाता है। यह कटु सच्चाई है कि ऐसे लोग चुनाव जीतने में रुपये -पैसों से लेकर वल दबंगई में समर्थ होने से देश मे होने वाले चुनावों के वक्त यह प्रचारित करने में भी सफल हो जाते हैं कि उन पर चल रहे मामले बदले की राजनीति का नतीजा हैैं इसके साथ ही साथ छल-छद्म और जाति-संप्रदाय जैसे बातों का सहारा लेकर चुनाव जीतने में कामयाब भी हो जाते हैैं।

    एक लम्बे समय से निर्वाचन आयोग इस बात का जिक्र करता चला आ रहा है कि यह कहता चला आ रहा है कि ऐसे अपराधी छवि वाले चुनाव प्रताशीयों को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिये जिनके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल हो चुके हैं। यह बडे ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि इस तरह की सुझावों की लगातार देश में अनदेखी होती चली आरही है कि दोष सिद्ध न होने तक व्यक्ति को निर्दोष नही माना जाना चाहिए। इस तरह के कथन की आड़ लेकर एक लम्बे समय से देश मे होने वाले चुनावों में दबंग किस्म के अपराधी लोग टिकर हासिल कर इसमे शामिल होते चले आरहे हैं।

    देश के आम लोगों की यही चाहत हैैं जो निर्वाचन आयोग भी चाहता है। चूंकि देश का जनमत राजनीति के अपराधीकरण से बुरी तरह से आजिज आ चुका है अतः मौजूदा समय मे यह अत्यंत आवश्यक है कि जनता की आकांक्षाओं में पूरी तरह से खरा उतरने का समय आ गया है कि किसी भी सूरत में आपराधिक प्रवत्ति वाले तत्वों को चुनावी प्रक्रियाओं से पृथक रखा जाना चाहिये जिससे देश के लोगों के मध्य चुनावी प्रक्रियाओं को निष्पक्ष एवं लोकतंत्र में उनके विश्वास को और भी मजबूत करने में सहायक हो।

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    Akhilesh Yadav's press conference, on BSP-BJP leaders joining the party, said - 'East and West have been shaken'

    अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बसपा-भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026
    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    October 28, 2026
    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    October 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading