Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    दो ख़ेमों में बंटने लगे देश के दिग्गज पत्रकार

    By January 30, 2020 TV / Smart Phone No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 564

    सुधीर चौधरी ने एडिटर्स गिल्ड पर किया हमला


    नवेद शिकोह

    टीवी पत्रकार और एंकर सुधीर चौधरी ने ज़ी न्यूज़ के डीएनए कार्यक्रम में शाहीबाग़ पर ग्रांउड जीरो रिपोर्ट पेश करने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सबसे बड़े संगठन एडिटर्स गिल्ड पर सवाल उठाये। उन्होंने एडीटर्स गिल्ड, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ तमाम पत्रकार संगठनों को घेरते हुए कहा कि शाहीन बाग में जिस तरह वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया के साथ व्यवहार हुआ ऐसे में क्या ऐसे संगठनों का चुप्पी साधना जायज है !

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लाइव कवरेज कर रहे दीपक चौरसिया के साथ शाहीनबाग के कुछ प्रदर्ननकारियों ने धक्का मुक्की की थी। जिसे दीपक चौरसिया ने मॉब लीचिंग बताया था। इस घटना के दो दिन बाद
    दिल्ली के शाहीनबाग की कवरेज करने गये न्यूजनेशन के दीपक चौरसिया और जी न्यूज़ के सुधीर चौधरी को वहां से भगा दिया गया। जिसके बाद दोनों पत्रकारों ने अपने-अपने चैनल्स और सोशल मीडिया पर वो फुटेज भी दिखाये जिसमें शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी इन पत्रकारों का अपमान करते हुए नारे लगा रहे है- गो बैक गोदी मीडिया.. गो बैक दलाल मीडिया..

    मशहूर टीवी पत्रकार और एंकर सुधीर चौधरी को लगने लगा है कि उन जैसे देश के चंद पत्रकार अपनों मे ही बेगाने हो रहे हैं। उनकी बात के पीछे एक ये दर्द उभरने लगा है कि देश में मीडिया के हजारों संगठन है। कुछ काफी बडे और विश्वसनीय संगठन भी हैं। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया,आईएफडब्ल्यूजे और ख़ासकर एडिटर्स गिल्ड पर सुधीर चौधरी सहित तमाम बड़े पत्रकारों की नाराजगी नजर आ रही है। आरोप है कि ऐसे तमाम संगठनों को एक खास विचारधारा के पत्रकारों का दर्द-दुख और समस्याएं ज़रूर सुनाई पड़ती है, किंतु कई मामलों में ये कानों में तेल डालकर बहरे हो जाते हैं। आंख बंद कर लेते हैं ताकि कड़वा सच दिखाई ना दे।

    सुधीर चौधरी को ही नहीं दीपक चौरसिया, अरनब गोस्वामी और अमीश देवगन जैसे दर्जन भर नामचीन पत्रकारों का एक दर्द बार-बार उभर कर आता है कि जब उनके साथ कुछ गलत होता है तो खासकर टीवी मीडिया का सबसे बड़ा संगठन एडिटर गिल्ड क्यों खामोश रहता है।


    जबकि राजदीप सरदेसाई जैसे किसी पत्रकार के बारे में कोई ट्वीट पर नकारात्मक राय भी रख देता है तो एडिटर्स गिल्ड तलवारें खीच लेता है।

    ज्ञात हो कि इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई पर भाजपा आईटी सेल के अमित मालवीय ने नकारात्मक राय रखी थी। जिसपर तत्काल आपत्ति जताते हुए एडिटर्स गिल्ड ने भाजपा नेता/भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय से माफी मांगने और ट्वीट डिलीट करने का दबाव बनाया था।

    करीब एक महीने पहले के इस मामले पर सुधीर चौधरी, अमिश देवगन और तमाम पत्रकारों ने एडिटर गिल्ड की कार्यशैली को एकतरफा बताते हुए इस पर तमाम सवाल गये थे। ये भी जिक्र निकला था कि जब लाइव शो में कांग्रेस प्रवक्ता ने अमिश देवगन को खुलेआम कई बार भड़वा और दलाल कहा, ऐसे में पत्रकारों के संगठन खामोश रहे। जामिया में जीटीवी को खुलेआम अपमानित किया गया। शाहीनबाग मे दीपक चौरसिया के साद धक्का मुक्की हुई। इसके बाद बीते सोमवार को दीपक चौरसिया और सुधीर चोधरी को शाहीनबाग में अपमानित किया गया। गोदी मीडिया गो बैक-दलाल मीडिया गो बैक के नारे लगाये गये। लेकिन इन सब के बावजूद भी एडिटर्स गिल्ड और देश के तमाम पत्रकार संगठन खामोश हैं।

    कहीं ऐसा तो नही कि सरकार के बेहद ख़ास कहे जाने वाले और बार-बार अपमान झेलने वाले ये विख्यात पत्रकार अपनों के बीच बेगाने होते जा रहे हैं।

    Keep Reading

    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026
    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    June 30, 2026

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    June 30, 2026
    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    June 30, 2026

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading