हिमेश रेशमिया और सोनिया मान ने बांके बिहारी मंदिर में अपनी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की
हिमेश रेशमिया और सोनिया मान अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए पूरे जोश के साथ प्रचार करने में व्यस्त हैं।
यह फिल्म एक प्रेम कहानी के बारे में बताती है, और इसकी कहानी फ्रेंड ज़ोन के विषय पर घूमती है, इस फिल्म में हिमेश रेशमिया आपको डबल रोल में नज़र आएंगे। यह फिल्म पहले से ही अपने चार्टबस्टर म्यूजिक और गुड लुकिंग ट्रेलर के कारण टॉक ऑफ़ द टाउन बन चुकी है।
एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, अभिनेता पिछले 20 दिनों से अलग-अलग शहरों में टॉप के रियलिटी शो इंडियन आइडल, बिग बॉस और कपिल शर्मा जैसे शो में फिल्म का प्रचार करते दिखाई दे रहे थे। अपने व्यस्त शेड्यूल से हिमेश और सोनिया मान ने समय निकाल कर अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर की सफलता के लिए मथुरा के बांके बिहारी मंदिर जाकर दुआ मांगी।
फिल्म का म्यूजिक पहले से ही एक चार्टबस्टर है और यहां तक कि फिल्म के ट्रेलर ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है।
यह फ़िल्म 31 जनवरी 2020 को रिलीज़ होगी। इसे राका द्वारा डायरेक्ट और दीपिका देशमुख और सबिता माणकचंद द्वारा निर्मित किया गया है।







