उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कालेजेज सोसाइटी, लखनऊ के अधीन राज्य के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज, बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज के लिए कक्षा छह में प्रवेश प्रदान की प्रक्रिया में 10 फरवरी से खेलवार मंडल स्तर पर संयुक्त प्रारम्भिक चयन परीक्षा शुरू हो रही है।
यह परीक्षा कालेजों या मंडलीय खेल कार्यालय स्थित स्टेडियमों में आयोजित होगी। इस संबंध में स्पोर्ट्स कालेजेज सोसाइटी के सचिव जितेन्द्र यादव ने बताया कि यहां के विद्यार्थियों में क्रिकेट में सुरेश रैना, हाकी में महिन्दर पाल सिंह, जगबीर सिंह, राम प्रकाश सिंह जैसे खिलाड़ी पूरे देश का नाम रोशन कर चुके हैं। बच्चों के चयन के लिए खेल की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस वर्ष 10 फरवरी से चयन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
उन्होंने बताया कि यह विभिन्न खेलों का ट्रायल हर मंडल में दो-दो दिन होगा। सबसे पहले 10 व 11 फरवरी को अयोध्या और देवीपाटन मंडल में, 12 और 13 फरवरी को बस्ती और गोरखपुर में, 14 और 15 फरवरी को वाराणसी और आजमगढ़ में, 16 और 17 फरवरी को मिर्जापुर और प्रयागराज में, 18 और 19 फरवरी को कानपुर और चित्रकुट में, 27 और 28 फरवरी को झांसी व आगरा में, 29 फरवरी व एक मार्च को अलीगढ़ व बरेली में, दो व तीन मार्च को मुरादाबाद व मेरठ में, चार व पांच मार्च को सहारनपुर व लखनऊ में ट्रायल होगा।







