चतुर्थ नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक वालीबाल टूर्नामेंट रविवार को एलडीए स्टेडियम अलीगंज में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए आयोजन सचिव असद अब्बास ने बताया कि टूर्नामेंट में लखनऊ सहित 15 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।
इस मौके पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार विजेता वालीबाल खिलाड़ी रणवीर सिंह के अलावा सुधीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। समापन अवसर पर खेल जगत में उल्लेखनीय कार्य करने वाली खेल हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।







