सेक्यूरिटी हंटर के जयसिंह ने लिए चार विकेट, घोषित हुए मैन आफ द मैच
लखनऊ, 04 मार्च 2020: पूर्वोत्तर रेलवे की अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को क्वार्टर फाइनल के दो मैच हुए। पहला मैच मेकेनिकल और कामर्शियल चैलेंजर्स के बीच हुआ, जिसमें कामर्शियल की टीम मैकेनिकल को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची गयी। वहीं दूसरा क्वार्टर फाइनल एनईआर ग्राउंड पर सेक्यूरिटी हंटर्स और परसनल वारियर्स के बीच हुआ, जिसमें सेक्यूरिटी हंटर ने आठ विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेक्यूरिटी हंटर व परसनल के बीच हुए टास में परसनल ने टांस जीकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित बीस ओवर के मैच में परसनल ने 10वें ओवर में पूरा बाल खेलकर 155 रन बनाये। ओपनिंग के लिए उतरे राहुल यादव ने चार चौकों की मदद से 30 बाल पर 35 रन बनाये। वहीं दूसरे नम्बर के बल्लेबाज पुनित ने चार चौको व एक छका की मदद से 18 बाल पर धुआधार पारी खेलते हुए 32 रन जोड़े। तीसरे क्रम के बल्लेबाज महेश गुप्ता ने भी छह चौका की मदद से 21 बाल पर 32 रन बनाये। वहीं सेक्यूरिटी हंटर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जयसिंह ने चार विकेट लिये, अमित ने दो विकेट लिये।
155 रन का पीछा करने उतरी सेक्यूरिटी की टीम ने मात्र दो विकेट खोकर 14.1 ओवर में ही 157 बना दिये और आठ विकेट से विजयी हो गयी। रन के ओपनर अमित सिंह ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अमित सिंह ने 9 चौकों व एक छक्का की मदद से 32 बाल पर 53 रन बना दिया। वहीं दूसरे क्रम के बल्लेबाज एक छक्का की मदद से छह बाल पर 11 रन ही बना पाये। तीसरे क्रम के बल्लेबाज संतोष यादव आते ही आक्रामक होते हुए भी रक्षात्मक पाली खेली और नौ चौकी की मदद से 39 बाल पर 55 रन जड़ दिये। इस मैच में मैन आफ द मैच सेक्यूरिटी टीम के गेंदबाज जय सिंह रहे।
दूसरा मैच मैकेनिकल और कामर्शियल के बीच हुए क्वार्टर फाइनल में कामर्शियल ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैकेनिकल में बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाकर आल आउट हो गयी। ओपनिंग करने उतरे बल्लेबाज अजकर ने सर्वाधिक सात चौकों की मदद से 39 बाल पर 55 रन बनाये। इसके बाद तो खिलाड़ी बिना रन बनाये पवेलियन वापस लौट गये।
144 रन का पिछा करते हुए कामर्शियल की टीम ने बीसवें ओवर में पांच विकेट खोकर 147 रन बना ली और पांच विकेट से जीत गयी। सबसे ज्यादा पांचवे क्रम के बल्लेबाज अम्बर ने तीन चौकों की मदद से 22 बाल पर 28 रन बनाये, जबकि ओपनर संतोष ने एक चौका की मदद से 31 बाल पर 22 रन बनाये। इस मैच में कामर्शियल टीम के अम्बर को “मैन आफ द मैच” घोषित किया गया। गुरुवार को तीसरा क्वार्टर फाईनल मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल के बीच होगा। वहीं चौथा क्वार्टर फाइन ओपनिंग एवेंजर्स व सिंगनल टावर्स के बीच होगा।







