महिला कुलियों ने साबित किया कि वह भी किसी से हार्ड वर्क में पीछे नहीं!

किसी के घर में क्या चल रहा है लोग कितनी परेशानी से गुजर रहे हैं इस बात का अंदाजा शायद ही हर किसी को होगा लेकिन घर परिवार चलाना है किसी के मोहताज होकर नहीं अपने पैरों पर खड़े होकर, बच्चों पढ़ाना लिखाना है सभी परिवार के सदस्यों का ख्याल रखना है जब जिम्मेदारी कंधे पर आ गयी है तो डटकर निभाना है लेकिन हौसला कम नहीं होने देना है। कुछ यही वजह रही होगी जबी भारतीय रेलवे के लिए काम करते हुए, इन महिला कुलियों ने साबित कर दिया है कि वे किसी से पीछे नहीं हैं, महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर हम इन्हें दिल से सलाम करते हैं! बता दें कि यह सभी फोटो अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर Ministry of Railways ने ट्वीट किया है।








