नवेद शिकोह
भारत समाचार की महिला रिपोर्ट अपने आउटडोर शो के लिए रोड पर आयी तो हर किसी को तमन्ना थी की मुझे भी इस शो में अपने विचार रखने का अवसर मिली। पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा के हाथ में आईडी और सामने कैमरा सब को दिखाई दे रहा था। किसी को नहीं पता था कि रिपोर्टर ने अपने पर्स मे गाय के मूत से भरी बोतल छिपा कर रखी है। गाय,गो मूत्र और गोबर के महत्व पर राजनीति चमकाने वाले छुटभैये नेताओं को प्रज्ञा ने ऐसा निशाना बनाया कि अब वो कभी गोबर और गोमू्त्र के महत्व पर शायद कभी भी ज्ञान ना दें।
https://youtu.be/QipH4za0qCc
प्रज्ञा ने कोरोना से बचने के लिए गोमूत्र और गोबर के उपयोग पर राय मांगी। जिसने-जिसने कहा कि गोमूत्र सेहत के लिए लाभकारी है। ये हर मर्ज की दवा है। गोमूत्र से कोरोना वायरस मर जायेगा। हर किसी को गोमूत्र पीना चाहिए है। इस तरह की बातें करने वालों के सामने भारत समाचार की रिपोर्टर ने अपने पर्स से निकाल कर गोमूत्र की बोतल रख दी। बोली- पी कर दिखाओ गोमू्त्र।
झूठे मूत प्रेम पर से पर्दा उठाने वाला भारत समाचार का ये शो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। होली के अवसर पर सेलीब्रिटी के साथ हास्य-विनोद वाले शो करने वाले बड़े-बड़े ब्रॉड चैनल़ो के करोड़ों के खर्च वाले शो से ज्यादा पसंद किया जा रहा है भारत समाचार का बिना खर्चे वाला कटिंग चाय का ये एपिसोड।







