Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    ShagunBy ShagunAugust 2, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 69

    लखनऊ। लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने 01 अगस्त 2026 को आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज के कमांडेंट और एएमसी रिकॉर्ड्स के ऑफिसर-इन-चार्ज का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे हेडक्वार्टर पूर्वी कमान में मेजर जनरल मेडिकल के पद पर तैनात थे।

    प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी

    लखनऊ स्थित एएमसी सेंटर एवं कॉलेज भारतीय सेना का प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है। यह आर्मी मेडिकल कोर के भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने के साथ सैन्य चिकित्सा शिक्षा और पेशेवर उत्कृष्टता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है।

    रेडियोलॉजिस्ट से अनुभवी लीडर तक का सफर

    असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल देबनाथ एक प्रतिष्ठित रेडियोलॉजिस्ट हैं और सीटी व एमआरआई में प्रशिक्षित हैं। 36 वर्षों के करियर में उन्होंने क्लिनिकल, एकेडमिक, ऑपरेशनल, रिसर्च और प्रशासनिक भूमिकाएं निभाईं।

    उन्होंने कमांड हॉस्पिटल, मध्य कमान लखनऊ की कमान संभाली और करीब चार वर्षों तक ‘मेडिकल जर्नल आर्म्ड फोर्सेज इंडिया’ के एडिटर-इन-चीफ भी रहे।

    नए पद पर वे पेशेवर सैन्य चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने, प्रशिक्षण में नवाचार, रिसर्च और नेतृत्व विकास पर विशेष ध्यान देंगे। उनका अनुभव आर्मी मेडिकल कोर की चिकित्सा सेवाओं और ऑपरेशनल तैयारी को और मजबूती देगा।

    Shagun

    Keep Reading

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading