गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति में फूड वितरण कार्यक्रम में तेजी लाने के साथ अपेक्षित बदलाव भी किये है। महासमिति के महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि फूड वितरण के लिए लोगों के बीच डेढ़ मीटर की दूरी सुनिश्चित की जाएगी। इस नियम के पालन हेतु आज पुलिस के सराहनीय सहयोग के साथ भोजन कई खंडों में भोजन पैकेट वितरित किये गए।

डॉ शुक्ला ने बताया कि इसके अपेक्षित संख्या में पास निर्गत न होने के कारण व्यवस्था सुनिश्चित करने में कठिनाई हुई थी। प्रत्येक उपखंड से दो लोगों के लिए पास और सुरक्षा किट हेतु आवेदन किया गया है। जिससे राहत कार्य सुचारू रूप से चलाए जा सकें। जरूरतमन्दों को विवेक खण्ड गोमतीनगर के भवन संख्या 2/451 व 2/524 से भोजन पैकेट वितरित किये जायेंगे। अनेक खंडों में कचरा निस्तारण हेतु डस्टबिन भी रखवाए गए है।
अमित शर्मा ने बताया कि गोमती नगर जनकल्याण महसमिति से सम्बद्ध विश्वास खंड समिति के द्वारा एक सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गयी है जिससे प्रतिदिन लगभग एक हजार पूरी सब्जी बनाई जायेंगी। जरूरतमंदों को इसका वितरण किया जाएगा।
- डॉ दिलीप अग्निहोत्री







