किसानों को फसल कटाई में हो रही परेशानी को देखते हुए योगी सरकार ने लिया निर्णय
लखनऊ, 27 मार्च 2020: कोरोना महामारी को लेकर रबी की फसल कटाई में हो रही असुविधा को देखते हुए योगी सरकार ने लाक डाउन के दौरान फसल कटाई में लगे मजदूरों और हार्वेस्टर्स को भी आवश्यक सुविधाओं में शामिल कर लिया है, जिससे फसल की कटाई प्रभावित न हो।
इसकी जानकारी देते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि इस संबंध में गुरुवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वार्ता चल रही थी। इस संबंध में उन्होंने इस पर निर्देश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कोरोना के दृष्टिगत घोषित लॉकडाउन में प्रदेश के किसानों को खेती से जुड़ी कोई असुविधा न हो इसके लिए योगी ने किसान भाइयों के हित मे निर्णय लिया है कि फसल कटाई मे लगे मजदूरों एवं हार्वेस्टर्स को आवश्यक सुविधा में शामिल किए जाने का निर्देश जारी कर दिया है, जिससे फसल कटाई प्रभावित न हो।
इसके साथ ही कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को उर्वरक, बीज एवं कृषि रक्षा रसायन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो इसलिए लिए बिक्री केंद्र (थोक/फुटकर) पूर्व की भांति खुलेगा तथा उर्वरकों की आपूर्ति सड़क अथवा रेल मार्ग द्वारा की जाएगी। बीज विधायक संयंत्र के संचालन एवं उसके कार्य में प्रयुक्त होने वाले श्रमिक को भी छूट प्रदान की जाएगी। इससे किसानों को विभिन्न प्रकार के बीज पूर्व की भांति मिल सकेंगे।







