लखनऊ, 28 मार्च, 2020: आज इस वैश्विक महामारी के कठिन समय में सभी शारीरिक, मानसिक और सबसे अधिक लोग आर्थिक रूप से तनावग्रस्त हैं। समाज के कई लोग जैसे रिक्शाचालक, गरीब मजदूर, असहाय लोगों, रोजमर्रा का काम करने लोग, झोपड़ी में रहने लोग, आदि भूखे रह जाए ऐसी घड़ी आ चुकी है।
आज दो समय का भोजन उनके लिए अत्यन्त दुर्लभ हो चुका है। जो बालक, वृद्ध आदि सड़कों के किनारे मांगकर खाते थे लॉकडाउन के कारण उनके पास 1 भी रुपये का भी कोई साधन उपलब्ध नही है।

इस संकटकाल में गीता परिवार व श्रीदुर्गाजी मन्दिर समिति लखनऊ द्वारा नित्य दो समय का भोजन वितरण किया जा रहा है। जिसमे पूड़ी, अचार व गुड़ के पैकेट्स, तहरी, लइया चना आदि का वितरण गीता परिवार के प्रशिक्षित कार्यकर्ता शहर में चारो ओर घूम-घूम कर रहे हैं व इस कार्य मे पुलिस विभाग की भी सहयतया मिली। स्वयं पुलिस के द्वारा कॉल करके बताया गया कि अमुक क्षेत्रों में कुछ लोग भूखे हैं।
देखने में आया कि कई बार लोग भोजन कि आशा छोड़ चुके थे और तब देर रात में जब कार्यकर्ता वहां भोजन के साथ पहुँचे तो उन्हें देखकर लोग रोने लगें।
गायों व अन्य पशुओं को भी जो भूख से विलख रहें हैं उन्हें भी पूड़ी और बिस्किट आदि खिलाये जा रहे हैं। वितरण के साथ सभी को सोशल डिस्टेंसिंग की भी ट्रेनिंग दी जा रही है।
अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि देख का कोई भी बालक भूखा न रह जाये। हमे यदि ईश्वर ने कुछ भी देने की क्षमता दी है तो उसका उपयोग अवश्य ही करें।
यदि आप इस पुनीत कार्य मे किसी प्रकार का सहयोग देना चाहें तो 9415004946 इस नंबर पर सम्पर्क करें। कहीं कोई भूखा भी हो तो इसी नंबर पर सम्पर्क करें।







