नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन पर शुभकामना दी। मोदी ने ट्वीट कर लोगों को ट्रंप के बधाई संदेश के बारे में बताया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा है कि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिली बधाई से में काफी खुश हूँ। साथ ही प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के लिए फोन किया, जिसके लिए डोनाल्ड ट्रंप, आपको धन्यवाद।







