लखनऊ, 16 अगस्त। बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व न्यायमूर्ति खेमकरन ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि आज इस तरह की शिक्षा की आवश्यकता है हक बच्चे आपनी जिम्मेदारियों को समझकर उन्हें इस तरह निभाएं कि उनका और देश का सुंदर कल बन सके। इस अवसर पर देशगान, काव्यपाठ, गीत संगीत की सुंदर प्रस्तुतियों के बीच प्रधानाचार्य आर.के.पाण्डेय ने कहा कि बच्चों का सही मार्गदर्शन ही शिक्षको का दायित्व है।







