Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    जैसे कि कांग्रेस ने सत्ता वापसी की ट्रेन का टिकट खरीद लिया हो !

    By May 4, 2020Updated:May 4, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 555

    मजदूर घर वापसी किराया: सोनिया की खूबसूरत सियासत बनी नज़ीर

    • इसलिए लोकतंत्र में विपक्ष की सक्रियता बेहद ज़रूरी है
    • सोनिया का मजदूर प्रेम सियासी सेलेब्स का हिस्सा बनेगा

    साथी हाथ बढ़ाना, एक अकेला थक जायेगा मिलकर हाथ बढ़ाना..

    कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने देश के मजदूरों-श्रमिकों की घर वापसी का कियारा वहन करने का फैसला करके बहुत कुछ स्पष्ट कर दिया। ये कि वो एक परिपक्व विपक्ष की नेत्री हैं और कांग्रेस को मजधार से निकाल सकती हैं। कांग्रेस अध्यक्षा ने वैश्विक महामारी के इस कठिन वक्त में विपक्ष की सकारात्मक भूमिका अदा करते हुए सत्ता को उसकी चूक को आईना भी दिखा दिया।

    सिर्फ पॉजिटिव नजरिये से देखिये तो ये बात जाहिर कर दी कि विषम परिस्थितियों में देश को बचाने के लिए सत्ता पर ही सारी जिम्मेदारियों का बोझ नहीं डाल देना चाहिए है। विपक्ष और जनता की भी जिम्मेदारी बनती है कि सब मिलकर देश की अहम जरूरतों का आर्थिक सहयोग करें।

    Image

    कांग्रेस के इस फैसले को सियासी एंगल से देखिये तो ये फैसला सियासी दिखेगा। और हो भी क्यों ना, सियासी पार्टी में सियासत नजर आना स्वाभाविक है। और लोकतांत्रिक व्यवस्था का ढांचे में सियासत का शिल्प भी लोकहित मे तैयार किया गया है। यानी आपको सियासत करने के लिए जनता का विश्वास जीतना पड़ेगा। जिसके लिए सिर्फ बातों और वादों से ही नहीं जमीन पर उतर कर काम करना पड़ेगा। यदि सत्ता मे हैं तो काम करना है, और विपक्ष मे हैं तब भी जनहित के लिए समर्पित और सक्रिय रहना है। जो जरुरी काम सरकार नहीं कर रही वो काम विपक्ष दबाव बना कर करवा ले। सरकार विपक्ष की मांग या दबाव को नजरअंदाज कर दे तो सदन में या सड़क पर उतर कर जनहित के काम करवाये जायें। और यदि फिर भी सरकार काम नहीं कर रही और ये काम विपक्ष कर सकता है तो विपक्ष वो काम करके जनता का दिल जीत सकता है। इस तरह विपक्ष सत्ता पक्ष को आईना भी दिखा सकता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था ने सत्ता और विपक्षी दलों को होटल का वेटर जैसी जिम्मेदारी दी है। जो जितनी अच्छी सेवा करेगा उतना ज्यादा उसे मेवा मिलेगा।

     

    वेटर्स की सर्विस के ऊपर भी ये डिपेंड करता है कि रेस्टोरेंट या होटल कैसा है। हर वेटर अच्छी से अच्छी और ज्यादा से ज्यादा सर्विस देना चाहता है। होटल मैनेजमेंट की ये एक खूबी है कि उसकी पॉलिसी कामचोर और लापरवाह वेटर को भी खुद बा खुद कर्मठ और सक्रिय वेटर बनने पर मजबूर कर देता है।

    वेटर अपने काम से अधिक काम करना चाहता है। बेहतर से बेहतर सेर्विस देना चाहता है। क्योंकि वो जितना ज्यादा और जितना बेहतर काम करेगा उसे उतनी ही ट्रीट यानी एक्सट्रा आमदनी का आर्थिक लाभ होगा। इसलिए होटल प्रबंधन ने ट्रीट सिस्टम को अपने कायदे- कानून में शामिल रखा और मान्यता दी। होटल प्रबंधन ने शायद ये तरीका लोकतांत्रिक व्यवस्था से सीखा।

    देश-दुनिया कोविड 19 की महामारी से पस्त है। विकसित देशों की भी आर्थिक रीढ़ टूटती दिख रही है। सबसे बड़ी आबादी वाले विकासशील भारत पहले से ही आर्थिक सुस्ती मे बहाल था। ऐसे में कोरोना महामारी ने भारत की आर्थिक व्यवस्था को चरमरा दिया। यहां की आधी आबादी मजदूर या मजदूर स्तर का काम कर रोज खाती और रोज कमाती है। लॉकडाउन ने सबका काम और आमदनी बंद कर दी है। सरकार मजदूरों की इतनी बड़ी आबादी को जिन्दा रखने के लिए इनके खाने का इंतजाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ऐसे में सरकार को सरकारी खजाने का धनाभाव का भी अहसास होगा। इसीलिए देश के मजदूरो़ की घर वापसी के लिए स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम तो सरकार ने कर दिया लेकिन यात्रा भत्ता फ्री नहीं किया। बस यहीं कांग्रेस ने एक अच्छे वेटर की तरह गरीब मजदूरो- श्रमिकों के यात्रा भत्ता सहन करने की सर्विस देकर जनविश्वास की ट्रीट हासिल करने का कदम उठा लिया।

    • Viral Issue by: नवेद शिकोह, 9918223245

    Keep Reading

    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Anil Bhushan Chaturvedi Assumes Charge as Acting Director of Basic Education

    अनिल भूषण चतुर्वेदी ने संभाली प्रभारी शिक्षा निदेशक बेसिक की जिम्मेदारी

    CM Yogi's Strict Action: Knife Attacks Under the Guise of Friendship Will Not Be Tolerated!

    सीएम योगी का सख्त एक्शन: दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी बर्दाश्त नहीं!

    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    US Takes Tough Action in Hormuz: 118 Ships Repelled, 5 Disabled

    होर्मुज में अमेरिका का सख्त एक्शन: 118 जहाज खदेड़े, 5 को किया पंगु

    June 3, 2026
    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    June 3, 2026
    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    June 2, 2026
    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    June 2, 2026
    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    June 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading