व्यंग खबर पर:
विमान में महंगी पड़ेगी सोशल डिस्टेंसिंग (एक खबर)
यहां भी मुनाफा सिर चढ़कर बोल रहा है भैया!
प्लाज्मा थेरेपी पर क्लीनिकल ट्रायल होगा (एक खबर)
यानी ठोक-बजाकर होगा इलाज।
6.3 लाख पेंशनरों को मई से पूरी पेंशन (एक खबर)
चलो किसी का तो भला होगा!
‘सोशल मीडिया से नफरत फैला सकते हैं चरमपंथी’
मैसेज को सोच-समझकर फॉरवर्ड करना!
पूँजीपतियों पर बकाया 68 हजार करोड़ बट्टे खाते में डाले (एक खबर)
आखिर मामला बड़े लोगों का है न।
उद्धव ठाकरे की उम्मीदें राज्यपाल के फैसले पर टिकी (एक खबर)
यानी विधानसभा की मेम्बरी मुख्यमंत्री के लिए ही मुश्किल!







