विपरीत परिस्थितियां कई बार सकारात्मक प्रयास की प्रेरणा भी देती है। गोमतीनगर में कुछ दिन पहले युवा प्रभारी ज्योति प्रकाश ने अपने विवाह की वर्षगांठ कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करके मनाई थी। यह सिलसिला आगे बढ़ा है।
विराम खण्ड पांच के आर एस मिश्रा ने भी अपने विवाह की वर्षगांठ गरीबों के बीच मनाई। उन्होंने झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को राशन वितरित किया। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने मिश्रा दम्पत्ति को उपहार स्वरूप श्री रामदरबार का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर आलोक मिश्रा, डॉ बी आर सिंह, सहित अनेक शुभचिंतक उपस्थित थे।
गरीबों को राशन वितरण:
नगर निगम जोन चार व गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की ओर से जरूरतमन्दों को राशन वितरित किया गया। महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि वितरण के समय फिजिकल डिस्टेनसिंग का पालन किया गया। इसी के साथ वहां उपस्थित सभी लोगों को कोरोना से बचाव हेतु फिजिकल डिस्टेंनसिंग पर अमल और मास्क प्रयोग के प्रति जागरूक भी किया गया।

इस अवसर पर जोनल अधिकारी राजेश सिंह, मुकेश कुमार सिंह, रूप कुमार शर्मा, शिव सेवक उपाध्याय, राज कुमार पाल, हेमा गुप्ता, नीलम मिश्रा, जितेंद्र पांडेय ज्योति प्रकाश धर्मेंद्र सोनी,अमिता श्रीवास्तव, नीलम शुक्ला, कमल,आरसी मेहरोत्रा अतुल मिश्रा,अमित मिश्रा पंकज भी उपस्थित थे।
- डॉ दिलीप अग्निहोत्री







