लखनऊ, 10 जुलाई, 2020: देश के रक्षा मंत्री और सांसद लखनऊ माननीय राजनाथ सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष पर आज चौक स्टेडियम में खिलाड़ियों और जिला फुटबॉल संघ के सचिव कन्हैया लाल के संयोजन में वृक्षारोपण किया गया और ईश्वर से उनकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई।

सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रुप से पालन करते हुए मौके पर स्टेडियम इंचार्ज संजीव सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्षद अनुराग मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी संघ व प्रदेश कलारीपयात्तू एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव झिंगरण, ,वोविनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण गर्ग, संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय खिलाड़ी सुजात अली जी व वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित स्थित रहे।







