Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भाजपा मंगलवार को 36 विधानसभाओं में करेगी डिजिटल संवाद, कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी दे रहे चुनावी मंत्र

    ShagunBy ShagunJuly 13, 2020 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 567
    • समृद्ध भारत संकल्प लेकर जनसंवाद कर रहे पार्टी के पदाधिकारी

    लखनऊ, 13 जुलाई 2020: भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सम्मेलनों के क्रम में आत्मनिर्भर भारत अभियान से समृद्ध भारत का संकल्प लेकर जनसंवाद अनवरत जारी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद व पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा सम्मेलनों में डिजिटल माध्यम से संवाद कर रहे हैं। पार्टी मंगलवार को 36 विधानसभा सम्मेलनों में संवाद के सतत् क्रम को विस्तार देगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित कर आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र देंगे।

    वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर के बिल्हौर व डा. दिनेश शर्मा आगरा के बाह विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे, जबकि केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार सोनभद्र के रार्वसगंज व संजीव बालियान शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

    विधानसभा सम्मेलनों को प्रदेश सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा कुशीनगर, श्रीकान्त शर्मा मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा, स्वामी प्रसाद मौर्य देवरिया के भाटपार रानी, अनिल राजभर गोण्डा के तरबगंज, नंदगोपाल गुप्ता नंदी आजमगढ़ के मेंहनगर, डा. नीलकंठ तिवारी फतेहपुर जिले के हुसेनगंज, राम नरेश अग्निहोत्री आजमगढ के लालगंज, अतुल गर्ग फर्रूखाबाद, संदीप सिंह उन्नाव के भगवंतनगर, बलदेव सिंह ओलख बहराइच, महेश गुप्ता गोरखपुर के पिपराईच में विधानसभा सम्मेलनों में संवाद करेंगे। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर बलिया सदर, लक्ष्मण आचार्य बाराबंकी के दरियाबाद, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मछलीशहर के जफराबाद में सम्मेलन को संबोधित करेंंगे।

    सलिल विश्नोई प्रयागराज के हण्डिया, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह गाजियाबाद के मुरादनगर, कामेश्वर सिंह सीतापुर के विसंवा, अमर पाल मौर्य रामपुर के मिलक, शंकर गिरि रायबरेली के सरेनी, देवेन्द्र सिह चौधरी अलीगढ के इग्लास में विधानसभा सम्मेलन में संगठन के सूत्र को लेकर संवाद करेंगे, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी कौशाम्बी के चायल में विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

    सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी मथुरा के बल्देव, शिव प्रताप शुक्ला बदायूं, विनोद सोनकर बिजनौर के नजीबाबाद, राजवीर सिंह हरदोई के साण्डी, कौशल किशोर लखीमपुर के धौरहरा, अशोक बाजपेयी कानपुर देहात के सिकन्दरा, नीरज शेखर मैनपुरी जिले के करहल, पंकज चाैधरी बस्ती के महादेवा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव गाजीपुर के जहूराबाद, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर सुलतानपुर के कादीपुर विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    June 22, 2026
    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    June 22, 2026
    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    June 22, 2026
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026
    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    June 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading