Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    जब आपस में भिड़ गए गुड़िया और गुड्डू?

    ShagunBy ShagunJuly 20, 2020 TV / Smart Phone No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 646

    भोली सी गुड़िया और खानदानी गुंडा गुड्डू के बीच जंग शुरू हो चुकी है। जहां गुड़िया एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है तो दूसरी ओर गुड्डू एक पैतृक डकैत परिवार से है। एपिसोड में जल्द ही गुड़िया को सच्चाई के बारे में पता लगता है लेकिन वह उस पर प्रैंक करने से बाज नहीं आती। गुड्डू को मुसीबत में डालने के पीछे वही मास्टरमाइंड रही हैए क्योंकि वह चाहती है कि वो और उसका परिवार शहर छोड़कर चला जाए। उसे कई बार चेतावनी मिलने के बावजूद भी वह उसे परेशान करती है और हर समय एक पायदान ऊपर रहती है। एक दूसरे पर पानी फंेकने से लेकर गाय का गोबर फेंकने तक, गुड़िया और गुड्डू एक-दूसरे से लगातार झगड़ा कर रहे हैं।

    एण्ड टीवी के शो ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में गुड़िया की जिन्दगी की कहानी दिखाई गई है। जीवन को लेकर गुड़िया का अपना ही अनूठा नजरिया है। गुड़िया की शादी उसके परिवार खासकर उसके माता-पिता सरला (समता सागर) और राधे (रवि महाशब्दे) के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जैसा कि आगामी एपिसोड्स में नए किरदार एंट्री कर रहे हैं, ऐसे में हमें बिल्कुल एक नए स्तर का ड्रामा देखने को मिलेगा जब गुड़िया गुड्डू (करम राजपाल) को अपनी पुरानी चालों के साथ सीधा करने की कोशिश करेगी। क्या वह लड़ाई जीतने में सक्षम होगी या गुड़िया पड़ेगी गुड्डू पे भारी? इन सबका खुलासा आगे आने वाले एपिसोड्स में होगा।

    गुड्डू के साथ चल रही इस लड़ाई के बारे में बात करते हुए ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ की गुड़िया उर्फ सारिका बहरोलिया ने कहा, श्गुड़िया का तो काम ही है सब पे भारी पड़ना। मैं सिर्फ अपना काम कर रही हूं (हंसते हुए)। जोक्स के अलावा करम के साथ इस एपिसोड की शूटिंग करते हुए बहुत मजा आया। कैमरे पर प्रैंक्स मजेदार लगते हैं, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए हमें कितना मजा आया होगा। गुड्डू और गुड़िया के बीच चीजें पहले से ही खट्टी है जो और अधिक खराब हो सकती हैं। गुड्डू को परेशान करने के लिए गुड़िया की हरकतें देखकर दर्शक जरूर रोमांचित हो जाएंगे।‘‘

    प्रैंक्स एपिसोड के लिए की गई शूटिंग का अनुभव साझा करते हुए करम राजपाल उर्फ गुड्डू ने कहा, ‘इस एपिसोड के लिए शूटिंग करना काफी मजेदार रहा। भले ही अपनी अलग-अलग रणनीति बनाकर गुड़िया द्वारा मुझे परेशान करते दिखाया गया हो, लेकिन कैसे गुड़िया अपने झमेले में खुद ही फंस जाती है यह देखकर मुझे बहुत मजा आता है। मेरे किरदार को विनम्र दिखाया गया है लेकिन सिर्फ तब तक जब तक यह सहने करने के योग्य हो। गुड़िया इस एपिसोड में कुछ ऐसा करती है कि हद पार हो जाती है और चीजें बुरी से और बुरी हो जाती हंै। यह सब जानने के लिए देखिए ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे सिर्फ एण्ड टीवी पर।‘‘

    ऑफलाइन गुड़िया और गुड्डू एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे हैं, लेकिन ऑन-स्क्रीन उनके बीच युद्ध चल रहा है। गुड्डू के बारे में एक रहस्य है जिसके बारे में आगामी एपिसोड में बताया जाएगा। गुड्डू का परिवार कितना सक्षम है, ये जानने के बावजूद गुड़िया का किसी की परवाह न करने वाला ये रवैया उसके और उसके परिवार के लिए बड़ी समस्या बन सकता हैं। चीजंे इतनी ज्यादा नाटकीय हो जाएंगी जो गुड्डू को गुड़िया के घर आने के लिए मजबूर कर देंगी और वो उन्हें गुड़िया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की धमकी देगा। अब गुड़िया क्या करेगी? वह कैसे ये सुनिश्चित करेगी कि गुड्डू और उसका परिवार शहर छोड़ दे? या फिर वो उससे माफी मांगेगी और गुड्डू के साथ दोस्ती करेगी, इसका खुलासा आगे आने वाले एपिसोड्स में होगा।

    #गुड़िया हमारी सभी पे भारी
    Shagun

    Keep Reading

    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    In the age of AI, providing accurate news is more important than rushing.

    एआई के दौर में जल्दबाजी नहीं, सही खबर देना जरूरी : विशाल सिंह

    October 24, 2026
    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    October 24, 2026

    “मेड इन रशिया” फोरम का मुख्य विषय उच्च प्रौद्योगिकी होगा

    October 24, 2026
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading