राजस्थान में भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ राजभवन पर धरना देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व राज्यसभा सांसद पी एल पुनिया समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजभवन के सामने से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने गिरफ़्तारी से पहले आरोप लगते हुए राजस्थान मामले को लेकर कहा कि राजस्थान में चुनी हुई सरकार गिराना चाहती है बीजेपी।







